फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dickie Bird: महान अंपायर डिकी बर्ड का निधन,1983 विश्व कप में निभाई थी अहम भूमिका; अनिल कुंबले ने जताया दुख

Tue, 23 Sep 2025 08:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के लोकप्रिय और महान अंपायर डिकी बर्ड का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को सदमे में डाल दिया है। डिकी बर्ड के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी दुख जताया।
विज्ञापन
डिकी बर्ड - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के लोकप्रिय और महान अंपायर डिकी बर्ड का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को सदमे में डाल दिया है। डिकी बर्ड के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'क्रिकेट ने अपनी सबसे प्रतिभाशाली आत्माओं में से एक को खो दिया। डिकी बर्ड ने न केवल खेल की अंपायरिंग की, बल्कि उन्होंने इसे दिल, बुद्धि और उत्कृष्टता के साथ अपनाया। महान खिलाड़ी, आपकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
Trending Videos

1983 विश्व कप के फाइनल में की थी अंपायरिंग
यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने बर्ड के निधन की पुष्टि करते हुए दुख जताया। डिकी बर्ड ने अपने करियर में 66 टेस्ट और 69 वनडे मैचों में अंपायरिंग की, जिनमें तीन विश्व कप फाइनल भी शामिल थे। यॉर्कशायर से बतौर खिलाड़ी करियर शुरू करने वाले बर्ड ने 1956 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और 1964 तक खेले। 2014 में वे क्लब के अध्यक्ष भी बने। दिलचस्प बात यह है कि बर्ड 1983 विश्व कप के फाइनल में भी अंपायर थे। भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

मजाकिया स्वभाव के लिए थे प्रसिद्ध
बर्ड ने 93 प्रथम श्रेणी मैचों में 20.71 के औसत से 3314 रन बनाए और दो शतक लगाए। हालांकि, चोट के कारण 1964 में उनका खेल करियर जल्दी खत्म हो गया, लेकिन उसी के बाद उन्होंने अंपायरिंग को अपनाया और विश्वभर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए। बर्ड अपने मजाकिया स्वभाव के लिए प्रसिद्ध थे। यॉर्कशायर क्लब ने बर्ड को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'वे खेल भावना, विनम्रता और खुशी की एक अमिट विरासत छोड़ गए हैं। डिकी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें