धोनी ने अब इन खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है और राज शमानी के पॉडकास्ट में प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह इस सीजन के अंत में अपने करियर को अलविदा नहीं कह रहे। धोनी बताया कि वह अपने शरीर को आठ महीने का समय देंगे यह देखने के लिए कि क्या 44 साल की उम्र में भी वह खेल सकते हैं। उनके पास अभी समय है यह जानने के लिए कि क्या वह इस लीग में अलविदा कहेंगे।
धोनी बोले- शरीर करेगा फैसला
धोनी के पॉडकास्ट में कहा, नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं। मैं चीजों को आसान रखता हूं और एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल हूं और आईपीएल 2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा ये जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं। लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'धोनी अब भी मजबूत..', CSK के कोच फ्लेमिंग ने माही का किया समर्थन, संन्यास की अटकलों को भी खारिज किया