एक प्रशंसक ने सचिन से पूछा, 'आपने 2010 के दौरान कहा था कि रोहित और कोहली आपकी विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। अब आपको क्या लगता है कि इन दोनों की विरासत को कौन आगे बढाएगा?' इस पर तेंदुलकर ने कहा, हां कोहली और रोहित ने कई मौकों पर भारत को गौरवान्वित किया है। भारतीय क्रिकेट सही हाथों में है और उन्होंने इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कई दावेदार हैं जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।