फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: रोहित शर्मा को वनडे टीम की कमान देने के बाद बीसीसीआई ने की कोहली की तारीफ, कहा- थैंक्यू कप्तान विराट

Thu, 09 Dec 2021 07:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाए जाने के एलान के बाद बीसीसीआई ने एक दिन बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली धन्यवाद दिया और उनकी जमकर सराहना की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर कोहली के जज्बे की तारीफ की।
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाए जाने के एलान के बाद बीसीसीआई ने एक दिन बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली धन्यवाद दिया और उनकी जमकर सराहना की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर कोहली के जज्बे की तारीफ की।

विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम की चयन समिति ने बुधवार को विराट कोहली को एकदिवसीय टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला किया और उनकी जगह रोहित शर्मा को कमान सौंपी। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद कोहली अब सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान रह गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए कोहली ही भारतीय टीम के कप्तान होंगे लेकिन उपकप्तानी अब अजिंक्य रहाणे की बजाय रोहित शर्मा के हाथों में होगी।

बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, 'एक लीडर जिसने अपनी टीम का जुनून, साहस और दृढ़ निश्चय के साथ नेतृत्व किया और इंडिया को टॉप पर पहुंचाया। थैंक्यू कप्तान विराट कोहली।'
विज्ञापन




बोर्ड ने इस ट्वीट में विराट कोहली की तस्वीर और उनके वनडे कप्तानी का रिकॉर्ड भी साझा किया। कोहली ने 95 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की और इसमें भारत ने 65 मुकाबले जीते और 27 में उसे हार मिली। इस दौरान कोहली का जीत का औसत 70।43 का रहा। इसके अलावा द्विपक्षीय सीरीज में विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने 19 में 15 जीत हासिल की। 

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन वह कोई भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही और शायद इसी वजह से विराट को एकदिवसीय टीम की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें