कभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समेत आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित होने वाले लसिथ मलिंगा के करियर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले IPL 2018 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, बाद में प्रेंचाइजी ने टीम का बॉलिंग मेंटर बना दिया। अब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बॉलर को साफ शब्दों में IPL छोड़कर श्रीलंका लौटने की हिदायत दे दी गई है। जानिए आखिर क्या है मामला?
विज्ञापन
2 of 4
पिछले साल सितंबर से श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए कोई मैच न खेलने वाले इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज को बोर्ड ने वापस स्वदेश लौटने को कहा है। बोर्ड चाहता है कि मलिंगा घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले, ताकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज और आगामी एशिया कप के लिए खुद को साबित कर सके। हालांकि इसके उलट मलिंगा ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल खत्म होने से पहले श्रीलंका नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष थलिंगा सुमथिपाला के मुताबिक, 'चयनकर्ता चाहते हैं कि मलिंगा 50 ओवर और टी-20 फॉर्मेट दोनों खेलें। अगर लसिथ मलिंगा हमारी बात को गंभीरता से नहीं लेते तो आगामी सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम में उनका चुना जाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्ले डी सिल्वा की माने तो उनकी ओर से लसिथ को सूचित किया जा चुका है कि इस घरेलू टूर्नामेंट के लिए उनका चयन हो चुका है। यह टूर्नामेंट उनके क्रिकेट करियर के लिहाज से बेहद अहम है।
दूसरी ओर इस अद्भुत एक्शन वाले गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मलिंगा खुद को दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार बता रहे हैं। मगर उन्होंने घरेलू सीरीज में खेलने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि जल्द ही प्रोटियाज टीम श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां उसे 5 वनडे, एक टी-20 और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।