फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चिंतित श्रीलंका

Tue, 19 Mar 2013 07:17 PM IST
कोलंबो/मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के छठे सत्र में हिस्सा लेने से पूर्व श्रीलंका क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन (एसएलसीपीए) ने फेडरेशन आफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एफआईसीए) से लीग में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में श्रीलंकाई लोगों पर हुए हमले के बाद एसएलसीपीए ने यह चिंता जाहिर की है। एसएलसीपीए के अध्यक्ष केन डी एल्विस ने कहा कि इस बारे में एफआईसीए को पत्र लिख दिया गया है और हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने और लसिथ मलिंगा सहित श्रीलंका के 11 प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल की विभिन्न टीमों में खेलते हैं।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को खतरा नहीं: राजीव शुक्ला
इस बीच आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के छठे सत्र में हिस्सा लेने जा रहे श्रीलंकाई खिलाड़ियों की सुरक्षा को भारत में कोई खतरा नहीं है। अगर आईपीएल के दौरान कोई घटना होती भी है तो उसे निपटा लिया जाएगा।’
विज्ञापन


बीसीसीआई ने भी टूर्नामेंट के दौरान किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी को कोई खतरा होने संबंधी आशंकाओं को पूरी तरह से नकार दिया है। कई मीडिया रिपोर्टों में यह आशंका जतायी जा रही थी कि तमिलनाडु में श्रीलंका विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा लेने से रोका जा सकता है लेकिन आईपीएल और बीसीसीआई दोनों ने ही ऐसी सभी आशंकाओं को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें