फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब के चेयरमैन की कोरोना वायरस से हुई मौत

Tue, 31 Mar 2020 01:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लंकाशर काउंटी क्रिकेट क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की खतरनाक कारोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। वह 71 वर्ष के थे। हालांकि लंकाशर ने अपने अधिकारिक बयान में उनके निधन का कारण नहीं दिया है, लेकिन क्लब के प्रवक्ता ने ‘प्रेस एसोसिएशन’ को बताया कि उनकी मौत कोरोना वायरस से संबंधित थी।

विज्ञापन


क्लब ने बयान में कहा कि परिवार की घोषणा के बाद बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि इसके चेयरमैन डेविड हॉजकिस का निधन हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार उन्हें पहले कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां थीं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स ने भी शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें