फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बेटे के लिए सियासी पिच तैयार कर रहे हैं ललित मोदी!

Tue, 13 Sep 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ललित मोदी - फोटो : getty
विज्ञापन
आईपीएल से बर्खास्त किए जा चुके पूर्व कमिशनर ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी अलवर जिला क्रिकेट संघ (ADCA) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। संघ के कई सदस्यों का आरोप है कि उन्हें चुनाव के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई और मतदान गुपचुप तरीके से ‘बंद दरवाजे के पीछे’ कराए गए।
विज्ञापन


ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जिसे बीसीसीआई ने बर्खास्त कर दिया है। 22 साल के रुचिर के लिए ये बड़ी कामयाबी है। राजस्थान क्रिकेट में ललित मोदी सबसे बड़ा नाम हैं और उनके बेटे का अध्यक्ष बनना उनके रसूख का सबूत है।

यह चुनाव 22 अगस्त को हुए थे, जिसके नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। एडीसीए के सचिव पवन गोयल का कहना है कि रुचिर ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था और न ही वो चुने गए हैं। उनका मनोनयन हुआ है। हालांकि कई अधिकारियों का कहना है उन्हें इन चुनावों के बारे में नहीं बताया गया और मतदान गुपचुप तरीके से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ADCA के पास नहीं है चुनाव कराने का हक!

बीसीसीआई - फोटो : getty
वहीं एडीसीए के उपसचिव पवन शर्मा का कहना है कि जब तक कोपरेटिव रजिस्ट्रार कोई कमेटी को नामांकित नहीं करता, एडीसीए चुनाव नहीं करा सकता। यदि चुनाव होते हैं, तो उन्हें जवाब देना होगा। शर्मा भी उन सदस्यों में शामिल हैं, जिन्हें चुनाव की जानकारी नहीं थी।

दूसरी तरफ, रुचिर मोदी के समर्थक सदस्यों के पास चुनाव पत्र का कॉपी थी, जिस पर जिला खेल अधिकारी एल आर सैनी के दस्तखत थे।

हालांकि इन चुनावों के राजनैतिक प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ललित मोदी के राजस्थान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद से ही बीसीसीआई ने उसे स्टेट बोर्ड मानने से इंकार कर दिया है। कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं बेटे को पीछे से एंट्री दिलाकर मोदी क्रिकेट प्रशासन में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें