फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retirement: 33 साल के इस श्रीलंकाई बैटर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 2014 की चैंपियन टीम का हिस्सा थे

Mon, 24 Jul 2023 02:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

थिरिमाने ने श्रीलंका की तरफ से तीन टी-20 विश्व कप में भाग लिया जिनमें 2014 का विश्वकप भी शामिल है जिसमें उनकी टीम चैंपियन बनी थी। वनडे में भी दो विश्व कप खेले।
विज्ञापन
Lahiru Thirimanne Retirement, Lahiru Thirimanne, Retirement, 33 year old, Sri Lankan batsman, retire - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 2010 में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। लाहिरू का यह पदार्पण वनडे प्रारूप में हुआ था। वहीं उनका टेस्ट पदार्पण 2011 में हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने अपने 12 साल के कॅरिअर में 44 टेस्ट, 127 एक दिवसीय और 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले। टेस्ट प्रारूप में लाहिरू ने नाम 2088 रन दर्ज हैं जिसमें तीन शतक और 10 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं। इसके अलावा वनडे में लाहिरू ने 3194 बनाए हैं।
विज्ञापन

इस प्रारूप में लाहिरू के नाम चार शतक और 21 अर्धशतक दर्ज है। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 291 रन बनाए हैं। थिरिमाने ने श्रीलंका की तरफ से तीन टी-20 विश्व कप में भाग लिया जिनमें 2014 का विश्वकप भी शामिल है जिसमें उनकी टीम चैंपियन बनी थी। वनडे में भी दो विश्व कप खेले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें