फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: विराट-इशांत ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mon, 10 May 2021 05:45 PM IST
कुमार संभव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में रहने वाले कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जबकि इशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा ने अपनी तस्वीरें ट्विटर पर डालीं।
विज्ञापन
विराट कोहली और ईशांत शर्मा ने लगाया कोरोना का पहला टीका। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सोमवार (10 मई) को कोविड-19 का पहला टीका लगवाया। मुंबई में रहने वाले कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जबकि इशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा ने अपनी तस्वीरें ट्विटर पर डालीं।

विज्ञापन


इशांत ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'इसके लिए आभारी हूं। साथ ही, इस काम में लगे सभी लोगों का आभार भी व्यक्त करता हूं। व्यवस्था के सुचारू संचालन से खुशी हुई। सभी जल्द से जल्द टीका लगवाएं।' बता दें कि भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज उमेश यादव और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले ही टीका लगवा चुके हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के साढ़े तीन महीने के दौरे पर रवाना होगी। उस दौरान वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। बता दें कि भारत में अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें