फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार चौथी जीत, 126 बनाकर भी SRH को 13 रन से पीटा

Sat, 24 Oct 2020 11:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IPL 2020 Live Score Punjab vs Hyderabad: दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए डबर हेडर के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने 12 रन से मैच अपने नाम किया। यह पंजाब की लगातार चौथी जीत है। इस हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की राह प्लेऑफ के लिए और मुश्किल हो गई। टॉस गंवाकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर महज 126 रन ही बनाए। निकोलस पूरन 28 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका फिर गेंदबाजी करते हुए कमाल कर दिया और मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:47 PM, 24-Oct-2020

मैच का लेखा-जोखा

11:40 PM, 24-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब जीत गया

खलील अहमद रन आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद 127 रन के लक्ष्य के सामने महज 114 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। क्रिस जॉर्डन और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिया।
 

11:35 PM, 24-Oct-2020

चार गेंदों में 13 रन चाहिए

प्रियम गर्ग लॉन्ग ऑफ पर क्रिस जॉर्डन द्वारा लपके गए। हैदराबाद की आखिरी उम्मीद भी खत्म।

विज्ञापन
11:33 PM, 24-Oct-2020

संदीप शर्मा आउट

पहली गेंद में प्रियम गर्ग के बल्ले से गेंद का संपर्क नहीं हो पाया और मजबूरन एक रन लेना पड़ा। अगली गेंद में संदीप शर्मा कैच आउट हो गए। अच्छी बात यह है कि अब स्ट्राइक पर दोबारा एकमात्र स्पेशलिस्ट बल्लेबाज प्रियम गर्ग।

11:30 PM, 24-Oct-2020

छह गेंदों में 14 रन चाहिए

क्रिस जॉर्डन का शानदार ओवर। ओवर से तीन रन और दो विकेट।
 

विज्ञापन
11:28 PM, 24-Oct-2020

दो गेंदों में लगातार दो विकेट

राशिद खान भी आउट। क्रिस जॉर्डन ने मैच पलट दिया।

11:26 PM, 24-Oct-2020

मैच फंस गया

जेसन होल्डर आउट। SRH का छठा विकेट गिरा। क्रिस जॉर्डन ने मनदीप सिंह द्वारा लपकवाकर मैच में वापसी करवाई।

11:19 PM, 24-Oct-2020

विजय शंकर आउट

अर्शदीप सिंह ने दिलाई पंजाब को बड़ी सफलता। किग्स की मैच में वापसी। 27 गेंदों की धीमी पारी का अंत। सनराइजर्स हैदराबाद को अब भी दो ओवर में 17 रन चाहिए।
 

11:17 PM, 24-Oct-2020

विजय शंकर के हेलमेट में लगी थ्रो बॉल

11:12 PM, 24-Oct-2020

तीन ओवर में 20 रन चाहिए

मनीष पांडेये को आउट होने के बाद जेसन होल्डर नए बल्लेबाज। आखिरी बॉल पर विजय शंकर ने चौका मारा। क्रिस जॉर्डन के ओवर से विकेट के अलावा आठ रन भी आए। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 107/4 विजय शंकर (25) और जेसन होल्डर (2)

11:07 PM, 24-Oct-2020

हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

मनीष पांडेय आउट हुए। गेंदबाज के सिर के ऊपर से बड़ा शॉट मारना चाहते थे, लेकिन 29 गेंदों में 15 रन बनाने वाले मनीष को सब्टीट्यूट फिल्डर सूचित ने लपका।

11:02 PM, 24-Oct-2020

24 गेंद में 28 रन की दरकार

रवि बिश्नोई ने ओवर में महज दो रन दिए। चार ओवर के स्पैल में एक विकेट झटकते हुए सिर्फ 13 रन खर्च किए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 99/3 मनीष पांडेय (15) और विजय शंकर (20)

10:58 PM, 24-Oct-2020

अब 30 गेंदों में 30 रन चाहिए

अर्शदीप के दूसरे ओवर से आठ रन। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 97/3 मनीष पांडेय (14) और विजय शंकर (19)

10:53 PM, 24-Oct-2020

36 गेंदों में 38 रन चाहिए

विजय शंकर ने मुरुगन अश्विन की पहली गेंद में चौका मारा और ओवर का अंत भी चौके से ही किया। 10 रन का ओवर। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 89/3 मनीष पांडेय (13) और विजय शंकर (12)

10:48 PM, 24-Oct-2020

42 गेंदों में 48 रन चाहिए

13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 79/3 मनीष पांडेय (11) और विजय शंकर (4)

10:42 PM, 24-Oct-2020

48 गेंदों में 50 रन चाहिए

12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 77/3 मनीष पांडेय (10) और विजय शंकर (3)

10:39 PM, 24-Oct-2020

जॉर्डन के ओवर से चार रन

11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 74/3 मनीष पांडेय (8) और विजय शंकर (2)

10:35 PM, 24-Oct-2020

10 ओवर में 57 रन चाहिए

10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 70/3 मनीष पांडेय (6) और विजय शंकर (1)

10:32 PM, 24-Oct-2020

SRH को 66 गेंदों में 60 रन चाहिए

मनीष पांडेय और विजय शंकर को अब एक अच्छी साझेदारी करनी होगी।

10:26 PM, 24-Oct-2020

अब्दुल समद भी आउट

हैदराबाद को तीसरा झटका। शमी ने जॉर्डन के हाथों लपकवाया। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 67/3 मनीष पांडेय (4) और विजय शंकर (0)

10:17 PM, 24-Oct-2020

जॉनी बेयरस्टो क्लीन बोल्ड

मुरुगन अश्विन ने दिया हैदराबाद को दूसरा झटका। लेग स्पिन से विकेट चटकाया। जॉनी ने 20 गेंद में 19 रन बनाए। आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 62/1 मनीष पांडेय (3) और अब्दुल समद (2)
 

10:12 PM, 24-Oct-2020

रवि बिश्नोई ने किया चलता

डेविड वार्नर ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए। सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 57/1 जॉनी बेयरस्टो (19) और मनीष पांडेय (1)
 

10:11 PM, 24-Oct-2020

डेविड वार्नर आउट

हैदरबादा का पहला विकेट गिरा
 

10:08 PM, 24-Oct-2020

पावरप्ले में स्कोर 52/0

मुरुगन अश्विन की शुरुआती दो गेंदों में बेयरस्टो के दो चौके। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 52/0 डेविड वार्नर (31) और जॉनी बेयरस्टो (19)

10:02 PM, 24-Oct-2020

वार्नर ने शमी को दो चौके मारे। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 44/0 डेविड वार्नर (31) और जॉनी बेयरस्टो (11)

09:58 PM, 24-Oct-2020

चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 34/0 डेविड वार्नर (22) और जॉनी बेयरस्टो (10)

09:53 PM, 24-Oct-2020

मोहम्मद शमी के ओवर से सात रन आए। आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने चौका मारा। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 29/0 डेविड वार्नर (21) और जॉनी बेयरस्टो (6)

09:45 PM, 24-Oct-2020

दूसरे ओवर में 11 रन बने

दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 22/0 डेविड वार्नर (18) और जॉनी बेयरस्टो (2)

09:40 PM, 24-Oct-2020

सनराइजर्स हैदराबाद की तेज शुरुआत

मोहम्मद शमी की चौथी गेंद पर डेविड का छक्का। एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 11/0 डेविड वार्नर (10) और जॉनी बेयरस्टो (0)

09:35 PM, 24-Oct-2020

क्रीज पर पहुंचे दोनों बल्लेबाज

09:30 PM, 24-Oct-2020

09:25 PM, 24-Oct-2020

SRH के सामने 127 रन का लक्ष्य

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स XI पंजाब ने 126/7 का स्कोर खड़ा किया। निकोलस पूरन सर्वाधिक 28 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए।

09:19 PM, 24-Oct-2020

आखिरी ओवर का खेल बचा

09:16 PM, 24-Oct-2020

19 ओवर खत्म

19 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 117/7 निकोलस पूरन (24) और रवि बिश्नोई (0)

09:12 PM, 24-Oct-2020

मुरुगन अश्विन रन आउट

पंजाब का सातवां विकेट गिरा। विजय शंकर के शानदार थ्रो से चार गेंद में चार रन की पारी का अंत

09:09 PM, 24-Oct-2020

अब दो ओवर का खेल शेष

18 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 108/6 निकोलस पूरन (17) और मुरुगन अश्विन (2)

09:06 PM, 24-Oct-2020

पंजाब का छठा विकेट गिरा

क्रिस जॉर्डन को जेसन होल्डर ने आउट किया। उन्होंने 12 गेंदों में सात रन बनाए।
 

09:03 PM, 24-Oct-2020

कितना स्कोर बना पाएगी पंजाब?

17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 101/5 निकोलस पूरन (15) और क्रिस जॉर्डन (5)

09:00 PM, 24-Oct-2020

पंजाब के 100 रन पूरे

17वें ओवर में सात रन। अब सिर्फ तीन ओवर का खेल बचा

08:52 PM, 24-Oct-2020

16 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 94/5 निकोलस पूरन (10) और क्रिस जॉर्डन (3)

08:46 PM, 24-Oct-2020

राशिद खान का फिर चला जादू

दीपक हूडा बिना खाता खोले आउट। चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। 15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 88/5 निकोलस पूरन (8) और क्रिस जॉर्डन (0)
 

08:42 PM, 24-Oct-2020

मैक्सवेल फिर फेल

13 गेंदों में 12 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल आउट हुए। 13वें ओवर की चौथी गेंद में संदीप शर्मा ने पंजाब के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। 14 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 87/4 निकोलस पूरन (7) और दीपक हूडा (0)
 

08:38 PM, 24-Oct-2020

नटराजन का एक और शानदार ओवर

13 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 80/3 निकोलस पूरन (5) और ग्लेन मैक्सवेल (8)
 

08:33 PM, 24-Oct-2020

12वें ओवर से छह रन आए

12 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 75/3 निकोलस पूरन (4) और ग्लेन मैक्सवेल (5)
 

08:28 PM, 24-Oct-2020

मैक्सवेल और पूरन को साझेदारी करनी होगी

11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 69/3 निकोलस पूरन (1) और ग्लेन मैक्सवेल (2)

08:23 PM, 24-Oct-2020

केएल राहुल भी आउट

दसवें ओवर की आखिरी गेंद में क्रिस गेल को खोने के बाद अगले ओवर की पहली ही बॉल पर क्रिस गेल भी चलते बने। राशिद खान की शानदार गूगली का राहुल के पास कोई जवाब नहीं था और उनकी गिल्लियां बिखर गई।
 

08:21 PM, 24-Oct-2020

क्रिस गेल आउट

किंग्स इलेवन पंजाब को करारा झटका लगा। जेसन होल्डर ने क्रिस गेल को चलता किया। क्रिस गेल ने अपनी छवि के विपरित 20 गेंदों में 20 रन बनाए। 10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 66/2 केएल राहुल (27)
 

08:15 PM, 24-Oct-2020

राशिद का जबरदस्त ओवर

अफगानी स्टार ने दोनों बल्लेबाजों को बांधे रखा। क्रिस गेल सिर्फ एक रन ले पाए। नौ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 61/1 केएल राहुल (25) और क्रिस गेल (18)

08:10 PM, 24-Oct-2020

ओवर से चार रन आए। आठ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 60/1 केएल राहुल (25) और क्रिस गेल (17)
 

08:05 PM, 24-Oct-2020

गेल ने मारा राशिद खान को छक्का

ओवर से नौ रन आए। सात ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 56/1 केएल राहुल (23) और क्रिस गेल (15)
 

08:00 PM, 24-Oct-2020

क्रिस गेल आते ही धमाल मचाने लगे

जेसन होल्डर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर क्रिस गेल ने बिना कोई जोखिम लिए चौका मारा। ओवर से 10 रन। पहले पवारप्ले का अंत। छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 47/1 केएल राहुल (21) और क्रिस गेल (8)

07:56 PM, 24-Oct-2020

यह संदीप शर्मा का टूर्नामेंट में 100 विकेट था

07:54 PM, 24-Oct-2020

पंजाब का पहला विकेट गिरा

संदीप शर्मा को केएल राहुल ने पहली ही गेंद में छक्का मारा तो चौथी गेंद में मनदीर ने भी बाउंड्री के लिए भेजा, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट दे दिया, उन्होंने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 37/1 केएल राहुल (20)

07:49 PM, 24-Oct-2020

चौथे ओवर से 11 रन

खलील अहमद को राहुल ने चौथी गेंद में चौका मारा। चार ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 24/0 केएल राहुल (13) और  मनदीप सिंह (11)
 

07:43 PM, 24-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की धीमी शुरुआत

तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 13/0 केएल राहुल (7) और  मनदीप सिंह (6)
 

07:39 PM, 24-Oct-2020

चौथी गेंद में राहुल ने चौका मारा। खलील अहमद के ओवर से चार रन। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 9/0 केएल राहुल (6) और  मनदीप सिंह (3)
 

07:35 PM, 24-Oct-2020

एक ओवर का खेल खत्म

पहले ओवर से सिर्फ पांच रन। एक ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 5/0 केएल राहुल (2) और  मनदीप सिंह (3)
 

07:29 PM, 24-Oct-2020

क्रीज पर पहुंचे मयंक-मनदीप

एक दिन पहले अपने पिता को खोने वाले मनदीप के पिता के शोक में पूरी टीम ने बाजू पर काला कपड़ा बांधा है
 

07:25 PM, 24-Oct-2020

मयंक अग्रवाल की गैरमौजूदगी में मनदीप करेंगे पारी की शुरुआत

अंदाजा लगाया जा रहा था कि क्रिस गेल पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

07:19 PM, 24-Oct-2020

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार चौथी जीत, 126 बनाकर भी SRH को 13 रन से पीटा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज डबर हेडर के दूसरे मुकाबले में दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। लगातार चौथी जीत की तलाश में उतरी पंजाब टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।


 

वहीं, पिछले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। दोनों ही टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी हैं। आज पंजाब में मयंक अग्रवाल चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे। SRH की टीम में भी बदलाव है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें