मनदीप सिंह आउट। एक गेंद में छह रन चाहिए
स्ट्राइक पर ग्लेन मैक्सवेल
सुनील नरेन यह ओवर फेंक रहे हैं। शुरुआती तीन गेंदों में छह रन आए
प्रसिद्ध कृष्णा ने पूरा मैच पलटकर रख दिया। चौथी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह तो आखिरी गेंद पर केएल राहुल को भी आउट कर दिया।
सुनील नरेन का बेहतरीन ओवर पूरन का बड़ा विकेट लेने के बाद नए बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को अगली तीन गेंदें डॉट खिलाई और आखिरी गेंद में एक रन। ओवर से विकेट के साथ महज दो रन आए।
10 गेंदों में 16 रन बनाकर निकोसलस पूरन क्लीन बोल्ड। सुनील नरेन ने पंजाब को दूसरा झटका दिया। नए बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह
वरुण चक्रवर्ती के ओवर से 7 रन आए। तीसरी गेंद पर निकोसलस पूरन ने चौका जमाया। 17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 143/1 केएल राहुल (70) और निकोलस पूरन (16)
निकोलस पूरन और केएल राहुल मैच यहां से खत्म करना चाहेंगे। 17वां ओवर वरुण चक्रवर्ती फेंक रहे हैं।
15वें ओवर में मयंक के बड़े विकेट के साथ सिर्फ चार रन आए। 15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 117/1 केएल राहुल (59) और निकोलस पूरन (1)
मयंक अग्रवाल 39 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को यह सफलता 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिली। प्रसिद्ध कृष्णा ने यह विकेट दिलाया।
कोलकाता नाइटराइडर्स अब तक अपने पहले विकेट की तलाश में। क्या किंग्स इलेवन पंजाब यह मैच पूरे 10 विकेट से जीतने जा रही है क्योंकि दोनों ही सलामी बल्लेबाज अपने-अपने अर्धशतक बनाकर क्रीज पर सेट हो चुके हैं।
मयंक अग्रवाल का सातवां अर्धशतक
13वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर दो लगातार चौका मारते हुए केएल राहुल का अर्धशतक पूरा
वरुण चक्रवर्ती को आखिरी गेंद पर मयंक ने चौके के लिए भेजा। ओवर से 8 रन आए। 12 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 86/0 केएल राहुल (44) और मयंक अग्रवाल (49)
कमलेश नागरकोटी को 11वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल द्वारा दो लगातार चौके। ओवर से कुल 10 रन आए। 11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 86/0 केएल राहुल (42) और मयंक अग्रवाल (43)
10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 76/0 केएल राहुल (41) और मयंक अग्रवाल (34)
सुनील नरेन का यह पहला ओवर था। तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका मारा। ओवर से आठ रन आए। आठ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 62/0 केएल राहुल (32) और मयंक अग्रवाल (30)
कमलेश नागरकोटी का यह पहला ओवर था। चौथी गेंद पर राहुल ने दमदार चौका मारा। ओवर से 11 रन आए। छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 47/0 केएल राहुल (26) और मयंक अग्रवाल (21)
पैट कमिंस ने अपने दूसरे ओवर में छह रन दिए। तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 14/0 केएल राहुल (11) और मयंक अग्रवाल (3)
दूसरे ओवर में कृष्णा ने सिर्फ 5 रन दिए। पहली गेंद यॉर्कर फेंकने के बाद दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल का एक कैच आंद्रे रसेल की ओर उछला था, लेकिन न तो रसेल उसे कैच कर पाए, न गेंद को चौके से रोक पाए और खुद इंजर्ड होकर मैदान से बाहर भी चले गए। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 8/0 केएल राहुल (7) और मयंक अग्रवाल (1)
एक ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 3/0 केएल राहुल (2) और मयंक अग्रवाल (1)
क्रीज पर पहुंच केएल राहुल और मयंक अग्रवाल
47 गेंदों में 57 रन वाली गिल की शानदार पारी का अंत हुआ। दूसरा रन लेने के प्रयास में वह क्रीज से बाहर पकड़े गए। नए बल्लेबाज आंद्रे रसेल। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 146/4 दिनेश कार्तिक (53) और आंद्रे रसेल (1)
मोहम्मद शमी की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके लगाते हुए दिनेश कार्तिक का सीजन का पहला अर्धशतक
दूसरी में चौका, तीसरी में छक्का और चौथी में फिर चौका। दिनेश कार्तिक की जोरदार बल्लेबाजी। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 133/3 शुभमन गिल (56) और दिनेश कार्तिक (43)
विपरित हालातों में शुभमन गिल ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य होना चाहिए।
13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 75/3 शुभमन गिल (37) और दिनेश कार्तिक (4)
12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 68/3 शुभमन गिल (34) और दिनेश कार्तिक (0)
इयोन मॉर्गन आउट। 23 गेंदों में 24 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए। युवा स्पिनर रवि बिश्नोई की रॉन्ग वन में फंसे मॉर्गन और लॉन्ग ऑन पर ग्लेन मैक्सवेल ने आसान से कैप लपका। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 64/3 शुभमन गिल (30) और दिनेश कार्तिक (0)
आधे ओवर खत्म हो चुके हैं। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। अब तेज गति से रन बनाने की दरकार। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 60/2 शुभमन गिल (27) और इयोन मॉर्गन (23)
इयोन मॉर्गन को लगातार युवा बिश्नोई लगातार छकाते हुए। शुरुआती तीन गेंद डॉट। अंत की तीन गेंदों में चार रन आए। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 49/2 शुभमन गिल (24) और इयोन मॉर्गन (15)
आठ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 45/2 शुभमन गिल (21) और इयोन मॉर्गन (14)
सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 38/2 शुभमन गिल (18) और इयोन मॉर्गन (10)
छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 25/2 शुभमन गिल (13) और इयोन मॉर्गन (5)
पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 19/2 शुभमन गिल (12) और इयोन मॉर्गन (0)
नए बल्लेबाज नितीश राणा रन आउट हुए। शुभमन गिल के साथ बेहद खराब सामंजस्य। चार गेंदों में दो रन बनाकर वापस लौट गए। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 15/2 शुभमन गिल (8) और इयोन मॉर्गन (0)
परेशान दिख रहे राहुल त्रिपाठी को शमी ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारा तो अगली ही गेंद पर एक तेज तर्रार लेंथ बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 13/1 नितीश राणा (1) और शुभमन गिल (7)
पूरे छह गेंदों में राहुल त्रिपाठी परेशानी में दिख रहे थे। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 7/0 राहुल त्रिपाठी (0) और शुभमन गिल (6)
एक ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 7/0 राहुल त्रिपाठी () और शुभमन गिल (6)
केकेआर के दोनों युवा सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी का विकेट उखाड़ने के लिए पंजाब के मोहम्मद शमी तैयार
कप्तान दिनेश कार्तिक की माने तो शिवम मावी चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह एक अन्य भारतीय होनहार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।
दिन के इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब टॉस गंवाकर पहले गेंदबाजी करेगी।
टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर होगा। क्रिस गेल अगर फिट होते हैं तो इस आईपीएल में पहला मैच खेलेंगे। वह 'फूड पाइजनिंग' का शिकार हो गए थे। गेल की जगह आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ग्लेन मैक्सवेल की छुट्टी होना तय है। डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पंजाब के लिए चिंता का विषय रही है और केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस पर विशेष ध्यान देना होगा। पिछले मैच में हरप्रीत बरार, सरफराज खान और इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन के बदले प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को टीम में शामिल किया गया था। तीनों ने ही अपने खेल से प्रभावित किया था।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से है।