केएल राहुल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर करते हुए इस कपल को शादी की बधाई दी। केएल राहुल ने लिखा, 'मयंक के जीवन का आज बहुत बड़ा दिन है'। बता दें कि मयंक ने लंदन के थेम्स रिवर के किनारे हवाई झूले पर अपनी गर्लफ्रेंड आशिता को प्रपोज किया, जिसके बाद वह उन्हें मना नहीं कर पाई।