फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति राज कुंद्रा ने ऐसे मांगी शिल्पा के बर्थडे पर माफी

Sat, 08 Jun 2013 09:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तो आईपीएल की सट्टेबाजी में नाम, दूसरा शिल्पा का जन्मदिन। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा ने पत्नी के प्रति प्रेम जताने में बाजी मार ली है।
विज्ञापन


शनिवार को शिल्पा के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इसका एहसास भी कराया। राज को इस बात का इल्म है कि शिल्पा उनको लेकर अपसेट चल रही हैं।

इसीलिए उन्होंने शिल्पा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे गत दिनों मचे घमासान को लेकर माफी भी मांगी है। एक ट्वीट के जरिए यह माफीनामा पेश किया है।

ब्रिटिश नागरिक कुंद्रा का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में तब सामने आया जब पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है।

पुलिस ने कहा कि राज अपनी ही टीम पर सट्टा लगाते थे, जिसमें उन्हें काफी नुकसान भी हुआ। इस घटनाक्रम के दूसरे ही दिन शिल्पा का भी नाम सट्टेबाजी में सामने आ गया।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया शिल्पा ने भी जयपुर के मैच पर एक लाख रुपय का सट्टा लगाया था। हालांकि दोनों ने ही इन आरोपों को मीडिया का हाइप करार देते हुए इन्हें पूरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन


इसी तनाव के बीच कुंद्रा ने शनिवार को शिल्पा के ट्विटर पेज पर उनके प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया। शिल्पा को महानायक अमिताभ बच्चन ने भी बधाई दी।

राज ने उनके प्रति धन्यवाद जताते हुए ट्वीट किया, धन्यवाद, शिल्पा के जन्मदिन पर आपके संदेश से उसे इतनी खुशी हुई जितनी किसी और के संदेश से नहीं। उसके लिए यह बहुत मायने रखता है।

दूसरी ओर कुंद्रा ने शनिवार को अपनी सफाई में बाकायदा एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से मीडिया में जो खबरें आ रही हैं, उनसे मैं निराश हूं।

इनमें सच्चाई नहीं है और इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर तथा बेबुनियाद तथ्यों के आधार पर पेश किया जा रहा है। बिना किसी झिझक के मैं कह सकता हूं कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है।

मेरी चुप्पी को गलत समझा जा रहा है लेकिन मैं कानून की इज्जत करता हूं और इसी नाते जांच में पूरा सहयोग दे रहा हूं।

शिल्पा को राज का पैगाम
‘मेरी खूबसूरत पत्नी को जन्मदिन की बधाई। उस सभी बकवास के लिए माफी, जिससे तुम्हें पिछले दिनों गुजरना पड़ा। जल्द ही सच सामने आ जाएगा।’

38 की हो गईं शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शनिवार को 38 वर्ष की हो गईं। 8 जून, 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में जन्मी शिल्पा ने कॅरियर की शुरुआत 1991 में 16 वर्ष की उम्र में लिम्का के विज्ञापन से की थी।
विज्ञापन


1993 में प्रदर्शित बाजीगर उनकी पहली फिल्म थी। वर्ष 2009 में उन्होंने राज कुंद्रा से विवाह किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें