फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगकारा और मुरलीधरन को नई जिम्मेदारी, श्रीलंका की चार सदस्यीय समिति में शामिल

Fri, 05 Feb 2021 08:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार को पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को चार सदस्यीय टेक्निकल एडवाइजरी समिति में शामिल किया।

विज्ञापन


दरअसल, श्रीलंका की इंग्लैंड के हाथों घरेलू सीरीज में 0-2 से हार के बाद व्यवस्था में बदलाव की मांग उठ रही है। वहीं, खेल मंत्री नमल राजपक्षे की सिफारिश पर पूर्व बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

बता दें कि संगकारा और मुरलीधरन पहली बार एसएलसी से जुड़े हैं लेकिन डिसिल्वा पूर्व में भी यह भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, पूर्व बल्लेबाज और आईसीसी मैच रेफरी रोशन महानामा समिति के चौथे सदस्य हैं। डिसिल्वा, महानामा और मुरलीधरन 1996 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें