फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बुजुर्ग' संगकारा ने एक शतक से तोड़े कई रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बात न कोई शक है और न ही कोई सवाल उठाया जा सकता है कि वर्ल्ड कप 2015 में कई पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे और नए रिकॉर्ड बनेंगे। यह सिलसिला क्रिकेट में लंबे समय से चला आ रहा है।
विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम में बांए हाथ के बल्लेबाज कुमार संगकारा वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में चल रहे है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपने पिछले चार मैचों में लगातार चार सेंचुरी लगातार एक नया कीर्तिमान बना दिया है। संगकारा शतकों का लगातार चौका लगाने वाले पहले वनडे प्लेयर बन गए है।

संगकारा से पहले कोई भी बल्लेबाज किसी वनडे टूर्नामेंट या वनडे मैचों में लगातार 4 सेंचुरी नहीं लगा सका है। संगकारा से वनडे में पहले लगातार 3 शतक साउथ अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक, हर्शेल गिब्स व एबी डीविलियर्स, पाकिस्तान के जहीर अब्बास और सईद अनवर और न्यू जीलैंड के रॉस टेलर लगा चुके हैं।
विज्ञापन


संगकारा से पहले वर्ल्ड कप में मार्क वॉ (1996), सौरव गांगुली (2003) और मैथ्यू हेडन (2007) ने टूर्नामेंट में तीन-तीन सेंचुरी लगाई थीं।

छोटी टीमों से लेकर बड़ी टीम किसी को नहीं छोड़ा

वर्ल्ड कप 2015 के टूर्नामेंट में कुमार संगकारा ने छोटी टीमों से लेकर बड़ी टीमों किसी के भी गेंदबाज को नहीं बख्‍शा। बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ संगकारा ने लगातार चौथा शतक ठोका। स्कॉटलैंड के खिलाफ खेली शतकीय पारी में संगकारा ने 13 चौके और 6 छक्के भी जड़े।

इससे पहले संगकारा ने 26 फरवरी को सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ शतकों के चौके की शुरूआत की थी। इस मैच में संगकारा 105 पर नाबाद रहे। दूसरे ही मैच में 1 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ संगकारा ने नाबाद 117 रन बनाए।

फिर 8 मार्च को श्रीलंकाई टीम के इस बांए हाथ के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन बनाए।
विज्ञापन

श्रीलंकाई कप्तान मैथ्यूज ने भी बनाया रिकॉर्ड

कुमार संगकारा के अलावा श्रीलंकाई कप्तान एंगलो मैथ्यूज ने भी एक रिकॉर्ड बनाया। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैथ्यूज ने मात्र 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। वनडे में इस दूसरे सबसे तेज अर्धशतक से मैथ्यूज यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए है।

मैथ्यूज ने स्कॉटलैंड के खिलाफ धुंआधार पारी खेली। 43 वें और 44वें ओवर में लगातार चार छक्के लगाने के बाद मैथ्यूज ने यह कारनामा किया। वैसे वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम के ओपनर और कप्तान ब्रैंडन मैक्युलम के नाम है। मैक्युलम 18 गेंदों में यह कारनामा कर चुके है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें