फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस कुमार धर्मसेना का गलत फैसला पड़ा था जेसन रॉय पर भारी, अब फाइनल में वही करेंगे अंपायरिंग

Fri, 12 Jul 2019 05:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुमार धर्मसेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मारियस इरासमस को रविवार को लॉर्ड्स पर मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया। आईसीसी ने बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के रॉड टकर तीसरे अंपायर जबकि पाकिस्तान के अलीम डार चौथे अधिकारी होंगे। श्रीलंका के रंजन मदुगले फाइनल मुकाबले के लिए मैच रैफरी होंगे।

विज्ञापन


फाइनल के लिए नियुक्त किए गए सभी अधिकारी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में भी अधिकारी थे जिसमें मेजबान ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। बल्कि धर्मसेना ने एजबेस्टन में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जेसन रॉय के खिलाफ विवादास्पद फैसला दिया था।

रॉय (85 गेंद में 85 रन) शतक की ओर बढ़ रहे थे और 20वें ओवर में वह पैट कमिंस पर पुल शाट से चूक गए। धर्मसेना शुरू में थोड़े हिचके लेकिन, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लगातार अपील के बाद बल्लेबाज को आउट दे दिया। रॉय गुस्से में थे, क्योंकि उनके अनुसार गेंद उनके बल्ले या ग्लव्स से छूकर नहीं गई थी, लेकिन उन्हें इस फैसले को मानना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड तब तक अपने रिव्यू गंवा चुका था।
विज्ञापन


रॉय ने अंपायर के साथ कुछ बात भी की। बाद में मैदानी अंपायर के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने के लिए रॉय पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने के अलावा आईसीसी ने रॉय के अनुशासनात्मक रिकार्ड में दो डिमैरिट अंक भी जोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें