फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक 'चाइनामैन' का डंका, 'यह खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का असली ट्रंप कार्ड'

Wed, 11 Jul 2018 03:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
विज्ञापन

'मिशन इंग्लैंड' पर रवाना हुई टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद अब वन-डे सीरीज में भी इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ करने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच शुरू हो रही तीन मैचों की इस वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 12 जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 1 अगस्त से शुरू होगी। टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर दिग्गजों के बयान आने शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया  कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज का ट्रंप कार्ड बताया है।

ब्रैड हॉग ने कहा, 'कुलदीप यादव के पास वो वैरायटी है जो इंडियन स्पिन अटैक को मजबूत बनाएगी। इसलिए मैं जरूर चाहूंगा कि टेस्ट सीरीज में इस चाइनामैन गेंदबाज को जरूर मौका दिया जाए। कुलदीप के पास बेशक टेस्ट क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन टी-20 क्रिकेट और वन-डे में उन्होंने काफी प्रभावित किया है।'
विज्ञापन


हॉग ने आगे कहा, 'पहले टी-20 मुकाबले में पांच विकेट लेकर कुलदीप ने इंग्लिश टीम को कड़ी चेतावनी दे डाली है।' हॉग ने कहा कि कुलदीप का क्विक आर्म एक्शन बल्लेबाजों के दिमाग में परेशानी पैदा करता है। हॉग को विश्वास है कि इस स्पिनर के सामने बड़े शॉट खेलना इंग्लिश गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें