फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों को हराने जहीर खान कर रहे टीम इंडिया की मदद, विराट कोहली को दी बड़ी सलाह

Sat, 28 Jul 2018 12:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले विराट कोहली को सलाह दी है। जहीर का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए दो विशेषज्ञ स्पिनरों को खिलाना अच्छा मौका है और युवा कलाई स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन


जहीर ने सीआईआई द्वारा आयोजित एक सेमिनार के मौके पर कहा, ‘ब्रिटेन में अभी काफी गर्मी है जिससे भारतीय टीम के संयोजन के बारे में काफी चर्चाएं हो रही हैं। गर्मी के चलते तेज गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो सकती है, जिसके चलते दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ खेलने का अच्छा विकल्प हमारे पास मौजूद है। 

जहीर ने कहा, 'कुलदीप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद से उम्मीदें बढ़ गयी हैं। जब आप अच्छा करते हो तो ऐसा होता ही है और कुलदीप को इससे निपटना होगा।’
विज्ञापन


2007 के इंग्लैंड दौरे में भारत की अंतिम टेस्ट सीरीज में जीत के हीरो रहे जहीर ने कहा कि, 'हर कोई कह रहा है कि ब्रिटेन में यह गर्मी भारत के नाम रहेगी। मैं भी भारत से दबदबा बनाने की उम्मीद कर रहा हूं, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें