भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि पिछले साल बहुत अधिक मैचों में खेलने के कारण वह आईपीएल 2019 में बुनियादी बातों पर ध्यान नहीं दे पाए, लेकिन इस बार उन्हें इस टी-20 टूर्नामेंट में सफलता का पूरा भरोसा था, उन्होंने कहा कि वह पिछली बार सही योजना नहीं बना पाए, जिससे उन्हें अच्छा सबक मिला। यह चाइनामैन गेंदबाज आईपीएल 2020 में सफलता के प्रति आश्वस्त था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अधर में लटका है।