फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप यादव बोले- बल्लेबाजों को कैसे छकाना है ये मैंने चहल से सीखा

Fri, 07 Jun 2019 07:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप, चहल - फोटो : social media
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भले ही युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ी में गेंदबाजी करते हों लेकिन उनको लगता है कि अब भी उन्हें इस सीनियर जोड़ीदार से यह सीखने की जरूरत है कि एक विशेष बल्लेबाज के लिए किस तरह की योजना बनाई जाय।
 
विज्ञापन

2 of 5
kuldeep yadav
कुलदीप का आईपीएल में प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती मैच में उन्होंने लय में वापसी की जिसमें उन्होंने जेपी डुमिनी का विकेट झटका और चहल के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की।
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई
जब उनसे पूछा गया कि चहल से उन्होंने क्या सीखा है तो कुलदीप ने दक्षिण अफ्रीका पर विश्व कप के शुरूआती मैच में भारत की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, 'वह मुझसे ज्यादा अनुभवी है। उसे अच्छी तरह पता चल जाता है कि एक बल्लेबाज को किस तरह से गेंदबाजी की जाए और मुझे उससे यह सीखने की जरूरत है।'

4 of 5
yuzvendra chahal kuldeep yadav - फोटो : social Media
बाएं हाथ के इस कलाई के स्पिनर ने कहा, 'गेंद मेरे हाथ से जिस तरह से निकल रही है, उससे मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं और चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी करने में कामयाब रहे। हमने मध्य के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई और विकेट भी चटकाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलदीप और चहल
कुलदीप ने केकेआर के लिए खेलते हुए 2019 आईपीएल में नौ मैचों में केवल चार विकेट हासिल किए लेकिन उन्होंने बचपन के कोच कपिल देव पांडे के साथ अभ्यास किया। इस चाइनामैन गेंदबाज ने कहा, 'टी20, वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच से बिलकुल अलग है और आईपीएल खत्म होने के बाद मैं अपने कोच के साथ गया और 10 दिन तक अभ्यास किया और सारी समस्यायें दूर कीं। मुझे अपनी बेसिक्स पर आने की जरूरत थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें