फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैट्रिकमैन' कुलदीप यादव ने किया खुलासा, धोनी की सलाह का कैसे फायदा मिला

Fri, 22 Sep 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
कुलदीप यादव
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'चाइनामैन' कुलदीप यादव ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वो वन-डे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने। इसके साथ ही वो वन-डे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने। 22 वर्षीय कुलदीप से पहले चेतन शर्मा और कपिल देव भी वन-डे में हैट्रिक ले चुके हैं। कुलदीप ने मैथ्‍यू वेड (2), एस्‍टन एगर (0) और पैट कमिंस (0) को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन


मैच के बाद युवा स्पिनर कुलदीप ने बताया, 'पहले मैं एक विशेष क्षेत्र में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था। मगर मैंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी से पूछा कि माही भाई कैसा बॉल फेंकना चाहिए तो उन्होंने कहा, 'तुम जैसे चाहो वैसे गेंद फेंक सकते हो। यह तुम्हारे निर्णय पर है। निश्चित तौर पर तुम्हे विकेट मिलेगा।' उन्होंने आगे कहा कि चेन्नई में ही मेरे लिए एक ओवर में तीन छक्के लगना सबक था।

पढ़ेंः- INDvAUS: कुलदीप की रिकॉर्ड हैट्रिक, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दी 50 रन से मात

बता दें कि कुलदिप से पहले चेतन शर्मा और कपिल देव ने हैट्रिक लेने का काम किया था लेकिन दोनों तेज गेंदबाज थे। कुलदीप की हैट्रिक और कप्तान विराट कोहली के 92 रन की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे वन-डे में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हराया। हालांकि यह पहली बार नहीं था जब यादव ने हैट-ट्रिक ली। उन्होंने 2014 में स्कॉटलैंड के खिलाफ U-19 विश्व कप में हैट्रिक लेने की उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें