फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले-कोहली की तनातनी का खामियाजा इस खिलाड़ी को भुगतना पड़ा

Tue, 30 May 2017 08:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
विज्ञापन
बीते 50 घंटों में भारतीय क्रिकेट में कई तरह की उठा-पटक देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी टीम इंडिया सुर्खियां बटोर रही है। मौजूदा कोच अनिल कुंबले और टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के बीच दरार की खबरें मीडिया में आने के बाद से ही तमाम तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अनिल कुंबले का अनुबंध आगने नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कुंबले के प्रति खिलाड़ियों की नाराजगी के चलते कुछ प्लेयर्स को इसका खामियाजा तक भुगतना पड़ा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, कप्तान विराट कोहली और कोच कुंबले के बीच दरार रांची टेस्ट से पहले आई। इस मैच में कुंबले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाने के पक्ष में थे, वहीं कोहली उन्हें बाहर बैठाना चाहते थे। साथ ही कहा जा रहा है कि कुबंले खिलाड़ियों आजादी नहीं देते।
विज्ञापन

सीओए से की खिलाड़ियों ने शिकायत

विराट कोहली और कुलदीप यादव - फोटो : The Quint
खिलाड़ियों से जुड़े सूत्रों की मानें, तो कुंबले का दखल ज्यादा ही बढ़ता जा रहा था। साथ ही नए और पुराने खिलाड़ी कुंबले के काम करने के तरीके से खुश नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासन समिति (सीओए) के सामने अपनी नाराजगी दर्ज कराई थी। बतां दे कि मौजूदा कोच अनिल कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो रहा है। नई चयन प्रक्रिया में कुंबले को सीधे तौर पर एंट्री दी गई है।

साथ ही खबर थी कि टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी टीम इस पद के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया था। हालांकि, अभी तक उनके द्वारा इस ऑफर को स्वीकार करने या न करने की पुष्टि नहीं की गई है। 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया में दरार डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए अच्छी खबर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें