फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और की गलती पर शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव, फैंस से मांगी माफी

Wed, 21 Feb 2018 09:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव उस सेलेब्रिटी लिस्ट का नया नाम हैं, जिनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ है। चाइनामैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अनचाही पोस्ट की गई। यादव ने फिर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कुछ देर के बाद इस पोस्ट के लिए माफी मांगी।

विज्ञापन


स्पिनर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं अनचाही पोस्ट के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कुछ देर पहले मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई। मेरा इंस्टाग्राम पोस्ट किसी ने हैक कर लिया था। मैं अपना पास्वोर्ड प्रोटेक्ट करने के लिए जरूरी कदम उठाऊंगा। इसे समझने के लिए धन्यवाद।'

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">I would like to apologise for the unsolicited post that was posted by my Instagram account in the past few mins .my Instagram account was hacked by someone, I’ll take steps to improve my password protection. Thanks for understanding</p>&mdash; Kuldeep yadav (@imkuldeep18) <a href="https://twitter.com/imkuldeep18/status/965944837362143232?ref_src=twsrc%5Etfw">February 20, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


कुलदीप यादव इस समय दक्षिण अफ्रीका में टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा।

पिछले सप्ताह भारतीय शूटर और बीजिंग ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, जिसमें से कई ट्वीट्स किए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें