4 ओवर में 21 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव ने आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। फिर स्कोरबोर्ड पर 208 रन टांग दिए। जवाब में आयरलैंड की पारी 132 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने ब्रिटेन दौरे की अपनी शुरुआत 76 रन से जीत के साथ की।
विज्ञापन
2 of 4
इस जीत में भारतीय स्पिनर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चाइनामैन कुलदीप यादव ने लेग ब्रेक युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर आयरिश बल्लेबाजों को अपनी गेंदों पर जमकर नचाया। इस युवा जोड़ी ने मिलकर कुल गिरे 9 विकेट में से 7 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप ने इसी दौरान एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : BCCI
23 वर्षीय कुलदीप के आयरलैंड मैच से पहले 8 टी-20 मैचों में 12 विकेट थे। उन्होंने इस मैच में 4 विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या को 16 तक पहुंचाया। इस तरह वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज बन गए।
दरअसल, इसके पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और नीदरलैंड की ओर से क्रिकेट खेलने वाले माइकल रिप्पोन के नाम था। इस 26 वर्षीय चाइनामैन गेंदबाज के नाम 17 टी-20 मैच में 15 विकेट हैं। उन्होंने 4 वनडे में 5 विकेट भी अपने नाम किए।