संगीत सेरेमनी में रैना-चहल आए नजर
इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल थिरकते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे। वहीं, टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुलदीप की शादी में शिरकत करने मसूरी पहुंच गए हैं।
लखनऊ में 17 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है। बता दें कि कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है।