पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के बाद क्रुणाल पांड्या सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए भावुक हो गए। क्रुणाल ने कहा कि 'वाकई यह गर्व की बात है, मुझे मेरी मेहनत का इनाम मिला जिसे मैं गंवाना नहीं चाहूंगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं. उम्मीद है यहां भी मैं अपना पूरा योगदान दूंगा।'