फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kranti Goud: क्रिकेटर क्रांति गौड़ को अच्छे प्रदर्शन का इनाम, एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देगी मध्य प्रदेश सरकार

Mon, 03 Nov 2025 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ भी महिला विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। मैं क्रांति को बधाई देना चाहता हूं और राज्य सरकार की ओर से छतरपुर की बेटी क्रांति को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा करता हूं।'
विज्ञापन
क्रांति गौड़ - फोटो : ICC/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप जीता।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, 'मैं हमारी राज्य की बेटी और देश की बेटियों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कल रात क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।' उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां उसी तरह आगे बढ़ रही हैं, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ भी महिला विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। मैं क्रांति को बधाई देना चाहता हूं और राज्य सरकार की ओर से छतरपुर की बेटी क्रांति को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा करता हूं।'
विज्ञापन


बुंदेलखंड के छतरपुर के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें