गोस्वामी ने 12 टेस्ट मैचों में 44 विकेट, 204 वनडे मैच में 255 विकेट लिए और 68 टी-20 मैच में 56 विकेट झटके हैं। उनके नाम कुल 355 विकेट हैं। उनके नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और भारतीय सेना के युद्ध नायक कर्नल नीलकांतन जयचंद्रन नायर के नाम पर ईडन गार्डन में स्टैंड स्थापित करेगा। सीएबी के अनुसार इन दोनों के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन 22 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मैच से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस मौके पर कहा, 'मैंने पहली बार झूलन को 2000 के दशक की शुरुआत में ईडन गार्डन पर गेंदबाजी करते देखा था। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचते देखना किसी परीकथा से कम नहीं है। उनकी कहानी बताती है कि अगर आप क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं, फिर चाहें आप कहीं से भी आते हों।' गोस्वामी ने 12 टेस्ट मैचों में 44 विकेट, 204 वनडे मैच में 255 विकेट लिए और 68 टी-20 मैच में 56 विकेट झटके हैं। उनके नाम कुल 355 विकेट हैं। उनके नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
झूलन ने कहा, कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका नाम भी यहां पर होगा। यह सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने बताया कि गांगुली उनके आदर्श और प्रेरणा स्रोत रहे हैं जब उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। इडेन गार्डन में गांगुली, पंकज रॉय, बी.एन. दत्त, जगमोहन डालमिया, लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा, सूबेदार योगेंद्र सिंह और हवलदार हैंपान दादा के नाम पर स्टैंड्स हैं।