फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने कसा मोहम्मद शमी पर शिकंजा, बीसीसीआई को पत्र लिखकर पूछे ये सवाल

Mon, 12 Mar 2018 12:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों के बाद लगातार फंसते ही जा रहे हैं। इस मामले में अब कोलकाता पुलिस ने उन पर शिकंजा कसते हुए बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर पूरी टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका के दौरे का ब्यौरा मांगा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने बीसीसीआई से मोहम्मद शमी की यात्रा का पूरा ब्यौरा मांगा है। बता दें कि उनकी पत्नी ने कोलकाता के जाधवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। हसीन जहां ने शमी समेत उनके परिवार के चार सदस्यों पर आईपीसी की धारा 498A, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 के तहत केस दर्ज करवाया है। 

पुलिस ने बीसीसीआई से यह पूछा है कि क्या शमी दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटते वक्ट टीम इंडिया के साथ फ्लाइट में थे या फिर अपने खर्चे से किसी और फ्लाइट से वापस लौटे थे। इसके अलावा शमी पूरी टीम के साथ दुबई गए थे या फिर अकेले गए थे। 

विज्ञापन

शमी को मिला अपने ससुर का साथ

मोहम्मद शमी
इस बीच शमी को हसीन जहां के पिता मोहम्मद हसन का समर्थन मिला है। हसन ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि शमी और हसीन जहां के बीच झगड़े की वजह उन्हें और उनके परिवार को पता नहीं है, इस बारे में जानकारी उन्हें मीडिया से ही मिली। उन्होंने कहा कि सिर्फ शमी और हसीन ही इस बारे में जानकारी दे सकेंगे। 

हसन ने कहा, 'हम लोग इस झगड़े के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। शमी एक अच्छे इंसान हैं। वह कम बोलते हैं, इसके बारे में हमें कोई शक नहीं है, सिर्फ ऊपर वाले को ही पता है कि चीजें इस तरह कैसे हो गईं। हसीन अपनी जिंदगी में जो कुछ भी पाना चाहती थी, उससे वह कभी पीछे नहीं हटी, वह अपने स्कूल से ही अपने उस लक्ष्य पर फोकस किए रही।'
विज्ञापन

धोनी ने भी दिया शमी का साथ

dhoni
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कहा है कि मोहम्मद शमी एक बेहतरीन इंसान हैं और वो ऐसे शख्स नहीं हैं कि पैसे के लिए अपनी पत्नी और अपने देश को धोखा दें। हालांकि, धोनी ने कहा कि वह इस मसले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहेंगे, क्योंकि मामला परिवार और शमी की निजी जिंदगी से जुड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें