फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनतीजा मैच से दो अंक लेकर KKR बाहर

Thu, 18 Oct 2012 12:26 AM IST
डरबन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच बुधवार का दिन निराशाजनक रहा। बारिश की वजह से पर्थ स्क्रोचर्स के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला बेनतीजा रहा। इससे दो अंक लेकर गंभीर एंड कंपनी चैंपियंस लीग से बाहर हो गई। केकेआर को इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स से 52 रन और ऑकलैंड से सात विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। स्क्रोचर्स भी अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी टीम टाइटंस से 39 रन से हार चुकी है।
विज्ञापन


किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर केकेआर ने आस्ट्रेलिया की पर्थ स्क्रोचर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। स्क्रोचर्स की शुरुआत खराब रही। हर्शेल गिब्स बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। तीन के स्कोर पर ब्रेट ली की गेंद पर उनका कैच इकबाल अब्दुल्ला ने लपका। इसके बाद ओपनर शॉन मार्श (38) और साइमन काटिच ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। कालिस ने मार्श को एलबीडब्लू कर इस साझेदारी को तोड़ा।

14 ओवर की समाप्ति के बाद बारिश आ गई। तब स्क्रोचर्स का स्कोर 2 विकेट पर 91 रन था और क्रीज पर काटिच 43 रन और मिचेल मार्श 5 रन बनाकर टिके थे। झमाझम बारिश के बीच मैच को बनतीजा घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें