फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KKR को मिली सीजन की पहली जीत, SRH को सात विकेट से रौंदा, शुभमन गिल चमके

Sat, 26 Sep 2020 11:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

kolkata knight riders vs sunrisers hyderabad Live Score: आईपीएल में शनिवार रात खेले गए 13वें सीजन के आठवें मुकाबला में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पूरी तरह केकेआर का बोलबाला रहा। पहले गेंदबाजों ने बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को निर्धारित 20 ओवर्स में 142/4 पर रोक दिया। अकेले मनीष पांडेय (51 रन) ही संघ्रर्ष करते नजर आए। जवाब में ओपनर शुभमन गिल (70) के नाबाद अर्धशतक और इयोन मॉर्गन (नाबाद 29 गेंदों में 42 रन) के सहारे नाइटराइडर्स ने तीन ओवर पहले ही सात विकेट से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 26-Sep-2020

मैच का लेखा-जोखा

अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पूरी तरह केकेआर का बोलबाला रहा। पहले गेंदबाजों ने बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को निर्धारित 20 ओवर्स में 142/4 पर रोक दिया। अकेले मनीष पांडेय (51 रन) ही संघ्रर्ष करते नजर आए। जवाब में ओपनर शुभमन गिल (70) के नाबाद अर्धशतक और इयोन मॉर्गन (नाबाद 29 गेंदों में 42 रन) के सहारे नाइटराइडर्स ने तीन ओवर पहले ही सात विकेट से मैच अपने नाम किया।

10:59 PM, 26-Sep-2020

KKR ने 18वें ओवर में ही जीता मैच

तीन ओवर पहले ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने सात विकेट से जीता मैच। नटराजन के 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका मारते हुए मॉर्गन ने खेल खत्म कर दिया।
 

10:56 PM, 26-Sep-2020

तीन ओवर में 12 रन चाहिए

17वें ओवर में नए स्पिनर अभिषेक शर्मा ने 11 रन दिए।

विज्ञापन
10:52 PM, 26-Sep-2020

4 ओवर्स में 23 रन चाहिए

16 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 120/3 शुभमन गिल (59) और इयोन मॉर्गन (29)
 

10:46 PM, 26-Sep-2020

30 गेंदों में 30 रन चाहिए

15 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 113/3 शुभमन गिल (57) और इयोन मॉर्गन (24)

विज्ञापन
10:43 PM, 26-Sep-2020

6 ओवर में 61 रन चाहिए

10:40 PM, 26-Sep-2020

मनीष पांडेय मैदान से बाहर

10:38 PM, 26-Sep-2020

शुभमन गिल का पांचवां आईपीएल अर्धशतक

10:34 PM, 26-Sep-2020

12वें ओवर में 9 रन आए

10:29 PM, 26-Sep-2020

11 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 80/3 शुभमन गिल (40) और इयोन मॉर्गन (12)

10:27 PM, 26-Sep-2020

10:22 PM, 26-Sep-2020

राशिद खान ने ओवर में सात रन दिए

आठ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 60/3 शुभमन गिल (29) और इयोन मॉर्गन (3)

10:17 PM, 26-Sep-2020

सातवें ओवर में राशिद ने विकेट के साथ महज तीन रन ही दिए थे। आठ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 60/3 शुभमन गिल (29) और इयोन मॉर्गन (3)

10:10 PM, 26-Sep-2020

दिनेश कार्तिक शून्य पर आउट

राशिद खान ने आते ही जादू दिखाया
 

10:06 PM, 26-Sep-2020

पावरप्ले में KKR का स्कोर 52/2

छह ओवर के बाद KKR का स्कोर: 52/2 शुभमन गिल (24) और दिनेश कार्तिक (0)
 

10:00 PM, 26-Sep-2020

KKR का दूसरा विकेट गिरा, राणा आउट

नितीश राणा आउट। टी नटराजन ने 13 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे बल्लेबाज को चौथी गेंद पर विकेट के पीछे लपकवाया।
 
 

09:55 PM, 26-Sep-2020

राणा ने मारे हैट्रिक चौके, चौथे ओवर से 14 रन

खलील अहमद ने हालांकि आखिरी तीन गेंदों में वापसी की। चार ओवर के बाद KKR का स्कोर: 38/1 शुभमन गिल (14) और नितीश राणा (22)
 

09:48 PM, 26-Sep-2020

तीसरे ओवर में भुवी ने 12 रन लुटाए

ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर राणा ने मारा चौका। तीन ओवर के बाद KKR का स्कोर: 24/1 शुभमन गिल (13) और नितीश राणा (10)

09:43 PM, 26-Sep-2020

दो ओवर का खेल खत्म

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट लेने वाले खलील को पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने छक्के के लिए मारा। ओवर से विकेट के साथ कुल छह रन आए। दो ओवर के बाद KKR का स्कोर: 12/1 शुभमन गिल (12) और नितीश राणा (0)

09:40 PM, 26-Sep-2020

खलील अहमद ने दिलाया पहला विकेट

09:38 PM, 26-Sep-2020

पहले ओवर में छह रन आए

भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में सारी गेंदों का सामना शुभमन गिल ने किया। गेंद को अच्छा मिडिल कर कर रहे हैं। चौथी गेंद पर जोरदार चौका भी लगाया। एक ओवर के बाद KKR का स्कोर: 6/1 शुभमन गिल (6) और सुनील नरेन (0)

09:34 PM, 26-Sep-2020

KKR की बल्लेबाजी शुरू

09:24 PM, 26-Sep-2020

KKR की कमाल गेंदबाजी

दिनेश कार्तिक ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट, वरुण चक्रवर्ती चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट और आंद्रे रसेल ने दो ओवर में 16 रन देकर एक सफलता हासिल की।
 

09:19 PM, 26-Sep-2020

SRH ने दिया 143 रन का लक्ष्य

मनीष पांडेय के जुझारू 51 रन के बूते कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने 143 रन का लक्ष्य है। सनराइजर्स हैदराबाद में निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट खोकर 142 रन बनाए।
 

09:14 PM, 26-Sep-2020

शिवम मावी का बेहतरीन ओवर, सिर्फ 6 रन दिए

19 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 133/3 ऋधिमान साहा (30) और मोहम्मद नबी (6)

09:09 PM, 26-Sep-2020

 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 127/3 ऋधिमान साहा (30) और मोहम्मद नबी (1)

09:05 PM, 26-Sep-2020

SRH का तीसरा विकेट गिरा

मनीष पांडेय 51 रन बनाकर आउट। अपना पहला और टीम का 18वां ओवर फेंक रहे आंद्रे रसेल ने एक फुल टॉस गेंद पर खुद उनका आसान सा कैच लपका।
 

09:01 PM, 26-Sep-2020

मनीष पांडेय का 16वां अर्धशतक

35 गेंदों में मनीष पांडेय ने सीजन की पहली पहली ठोकी। 17वां ओवर पैट कमिंस फेंक रहे हैं। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 118/2 मनीष पांडेय (50) और ऋधिमान साहा (24)

08:54 PM, 26-Sep-2020

चक्रवर्ती के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर साहा ने मारा छक्का, उन्होंने चार ओवर के कोटे में महज 25 रन देकर वार्नर का बड़ा विकेट भी लिया। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 110/2 मनीष पांडेय (44) और ऋधिमान साहा (22)
 

08:53 PM, 26-Sep-2020

15.1 ओवर में टीम के 100 रन पूरे

08:51 PM, 26-Sep-2020

अब सिर्फ पांच ओवर का खेल बचा

सुनील नरेन का बेहतरीन ओवर, सिर्फ छह रन दिए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 99/2 मनीष पांडेय (40) और ऋधिमान साहा (15)
 

08:46 PM, 26-Sep-2020

कमलेश नागरकोटी ने अपने दूसरे ओवर में 11 रन दिए

14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 76/2 मनीष पांडेय (37) और ऋधिमान साहा (13)

08:40 PM, 26-Sep-2020

13वें ओवर में सुनील नरेन ने छह रन दिए

13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 82/2 मनीष पांडेय (32) और ऋधिमान साहा (7)
 

08:34 PM, 26-Sep-2020

12 ओवर का खेल खत्म

12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 76/2 मनीष पांडेय (27) और ऋधिमान साहा (6)
 

08:27 PM, 26-Sep-2020

कमलेश नागरकोटी का पहला ओवर

अंडर-19 विश्व कप 2018 की खोज रहे तूफानी गेंदबाज कमलेश नागरकोटी का आईपीएल डेब्यू। अपने पहले ओवर में सात रन दिए। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 68/2 मनीष पांडेय (21) और ऋधिमान साहा (4)

08:21 PM, 26-Sep-2020

वरुण चक्रवती का जादू, SRH का सबसे बड़ा विकेट गिरा

टाइम आउट के बाद पहले ओवर की पहली ही गेंद पर डेविड वार्नर ने अपना आसान सा कैच गेंदबाज चक्रवर्ती को ही थमा दिया। वार्नर ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए।
 

08:15 PM, 26-Sep-2020

नौ ओवर का खेल खत्म

दूसरी ही गेंद मनीष पांडेय का छक्का। कुलदीप के दूसरे ओवर से 10 रन आए। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 59/1 डेविड वार्नर (36) और मनीष पांडेय (18) 
 
 

08:11 PM, 26-Sep-2020

8वें ओवर में सिर्फ चार रन आए

अपने पहले ओवर में वरुण ने सिर्फ चार रन दिए। आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 49/1 डेविड वार्नर (34) और मनीष पांडेय (10)

08:07 PM, 26-Sep-2020

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवती आए

पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केकेआर के खिलाफ डेब्यू करने वाले लेगब्रेक बॉलर वरुण चक्रवती इस बार कोलकाता की ओर से खेल रहे हैं।

08:04 PM, 26-Sep-2020

कुलदीप का कसा ओवर, सिर्फ 5 रन दिए

कोलकाता की ओर से पहली बार कुलदीप यादव को सातवें ओवर में आक्रमण पर लगाया। कसा ओवर सिर्फ 5 रन आए।

08:00 PM, 26-Sep-2020

छठे ओवर में सात रन आए

पैट कमिंस का एक और शानदार ओवर। चौथी गेंद पर वार्नर ने चौका लगाया। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 40/1 डेविड वार्नर (27) और मनीष पांडेय (8)
 

07:56 PM, 26-Sep-2020

पांचवें ओवर में मावी ने दिए 9 रन

पांचवां ओवर फेंक रहे नए बल्लेबाज शिवम मावी को चौथी गेंद पर मनीष पांडेय ने गगनचुंबी छक्का मारा। बावजूद इसके ओवर से सिर्फ 9 रन आए। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 33/1 डेविड वार्नर (21) और मनीष पांडेय (7)

07:50 PM, 26-Sep-2020

SRH का पहला विकेट गिरा

चौथे ओवर में पैट कमिंस की धारदार गेंदबाजी। पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो को DRS ने बचाया तो अगली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने जॉनी बेयरस्टो की गिल्लियां बिखेर दी। वह 4 रन बनाकर आउट, चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 24/1 डेविड वार्नर (19)
 
 

07:44 PM, 26-Sep-2020

तीसरे ओवर में 14 रन आए

डेविड वार्नर ने इस ओवर की तीसरी गेंद में छक्का तो आखिरी बॉल पर चौका मारा। सुनील नरेन के ओवर से 14 रन आए। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 22/0 डेविड वार्नर (18) और जॉनी बेयरस्टो (4)
 

07:39 PM, 26-Sep-2020

कमिंस ने दूसरे ओवर में दो रन दिए

दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 8/0 डेविड वार्नर (6) और जॉनी बेयरस्टो (2)

07:34 PM, 26-Sep-2020

नरेन ने पहले ओवर में पांच रन दिए

पहले ओवर के बाद SRH का स्कोर: 6/0 डेविड वार्नर (5) और जॉनी बेयरस्टो (1)

07:27 PM, 26-Sep-2020

KKR का पहला ओवर कौन करेगा

सात गेंदबाजों के विकल्प के साथ उतरी केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक किस पर भरोसा जताएंगे। पेसर या फिर किसी स्पिनर को गेंद थमाएंगे?

07:24 PM, 26-Sep-2020

मैच शुरू होने वाला है

हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करेंगे

07:18 PM, 26-Sep-2020

लंबे अरसे बाद कमलेश नागरकोटी करेंगे डेब्यू

07:12 PM, 26-Sep-2020

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग, जॉनी बेयरस्टो
  • विकेटकीपर: ऋधिमान साहा
  • ऑलराउंडर्स: मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, राशिद खान
  • गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी नटराजन
 

07:06 PM, 26-Sep-2020

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: शुभमन गिल, इयोन मॉर्गन, नितीश राणा,  
  • विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक (कप्तान)
  • ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल
  • गेंदबाज: शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती
 

07:03 PM, 26-Sep-2020

दोनों टीम में बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी दो नए खिलाड़ियों ने एंट्री मारी है।

07:00 PM, 26-Sep-2020

SRH ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले कोलकाता नाइटाइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला लिया है

06:56 PM, 26-Sep-2020

टॉस के लिए दोनों टीम तैयार

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटाइडर्स के कप्तान मैदान पर

06:52 PM, 26-Sep-2020

SRH के खिलाफ कुलदीप का जलवा

06:45 PM, 26-Sep-2020

सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना पड़ा था। आरसीबी ने एसआरएच को उसके पहले मुकाबले में 10 रन से हराया था।
 

06:41 PM, 26-Sep-2020

06:35 PM, 26-Sep-2020

केकेआर ने सीजन का पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेला था। इस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने केकेआर को 49 रनों से हराया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2013 के बाद पहली बार किसी सीजन का पहला मैच गंवाया था।

06:31 PM, 26-Sep-2020

06:27 PM, 26-Sep-2020

IPL 2020: KKR को मिली सीजन की पहली जीत, SRH को सात विकेट से रौंदा, शुभमन गिल चमके

नमस्कार, लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है। दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में है। इससे पहले दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें