फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: विशाल जीत से केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, राजस्थान अंतिम स्थान पर पहुंची

Sun, 01 Nov 2020 11:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Live IPL Score: इंडियन प्रीमियर लीग में प्लेऑफ की दौड़ बने रहने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने अहम मुकाबले में 60 रन की विशाल जीत दर्ज की। इसी के साथ आठ नंबर से यह टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई तो राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट का अंत अंतिम पायदान के साथ करेगी।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:31 PM, 01-Nov-2020

टॉप 4 में पहुंची केकेआर

11:22 PM, 01-Nov-2020

मैच का लेखा-जोखा

11:16 PM, 01-Nov-2020

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 60 रन से जीता मैच

इंडियन प्रीमियर लीग में प्लेऑफ की दौड़ बने रहने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने अहम मुकाबले में 60 रन की विशाल जीत दर्ज की। इसी के साथ आठ नंबर से यह टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई तो राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट का अंत अंतिम पायदान के साथ करेगी।
 

विज्ञापन
11:12 PM, 01-Nov-2020

आखिरी ओवर में 63 रन चाहिए

कोलकाता नाइटराइडर्स को सिर्फ जीत नहीं बल्कि RR को ऑलआउट भी करना चाहिए

11:09 PM, 01-Nov-2020

कार्तिक त्यागी आउट

19 ओवर के बाद RR का स्कोर: 129/9 श्रेयस गोपाल (22) और वरुण एरोन (0)
 

विज्ञापन
11:04 PM, 01-Nov-2020

आठवां विकेट गिरा, जोफ्रा आर्चर आउट

कमलेश नागरकोटी ने तीसरी गेंद में अपना पहला विकेट लिया। ओवर से चार रन आए। क्या केकेआर राजस्थान को 132 तक समेट पाएंगे? 18 ओवर के बाद RR का स्कोर: 127/8 श्रेयस गोपाल (21) और कार्तिक त्यागी (1)

10:58 PM, 01-Nov-2020

दो चौके के साथ 11 रन का ओवर

सुनील नरेन ने अपने आखिरी और पारी के 17वें ओवर में 11 रन दिए। राजस्थान को जीत के लिए तीन ओवर में 69 रन चाहिए तो KKR को क्वालीफाई करने के लिए RR को 132 के पहले समेटना है।  17 ओवर के बाद RR का स्कोर: 123/7 श्रेयस गोपाल (19) और जोफ्रा आर्चर (5)

10:52 PM, 01-Nov-2020

मावी के ओवर से पांच रन

अब राजस्थान को 24 गेंद में 80 रन चाहिए। 16 ओवर के बाद RR का स्कोर: 112/7 श्रेयस गोपाल (9) और जोफ्रा आर्चर (4)

10:47 PM, 01-Nov-2020

KKR को क्वालीफाई करने के लिए RR को 132 पर रोकना होगा

वरुण चक्रवर्ती ने अपने स्लैल में 20 रन देकर दो विकेट लिए। अपने आखिरी ओवर और पारी के 15वें ओवर में विकेट के साथ छह रन दिए। 15 ओवर के बाद RR का स्कोर: 107/7 श्रेयस गोपाल (7) और जोफ्रा आर्चर (1)

10:44 PM, 01-Nov-2020

राहुल तेवतिया आउट

वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी मछली फंसाई। वह विकेट दिलाया जिसका बेसब्री से इंतजार था। राहुल तेवतिया रॉन्ग वन पढ़ने में पूरी तरह विफल। स्विप करने के प्रयास में बल्ले का टॉप एज लगा और गेंद हवाई यात्रा करते हुए दिनेश कार्तिक के ग्ल्वस में 27 गेंद में 31 रन की पारी का अंत।

10:41 PM, 01-Nov-2020

पैट कमिंस के स्पैल का अंत

कोलकाता को राहुल तेवतिया को आउट करना बेहद जरूरी। 14 ओवर के बाद RR का स्कोर: 101/6 राहुल तेवतिया (28) और श्रेयस गोपाल (5)

10:35 PM, 01-Nov-2020

13वें ओवर में तीन रन

वरुण तेवतिया पूरे 20 ओवर खेलकर अपनी टीम की उम्मीदें जिंदा रखने के प्रयास में। 13 ओवर के बाद RR का स्कोर: 96/6 राहुल तेवतिया (25) और श्रेयस गोपाल (3)

10:31 PM, 01-Nov-2020

राहुल तेवतिया का संघर्ष जारी

अपने धुआंधार खेल से राजस्थान को कुछ मुकाबले जीताने वाले तेवतिया ने दूसरा छोर संभाला हुआ है। नरेन द्वारा फेंके गए 11वें ओवर में एक चौका और फिर छक्का मारा। ओवर से कुल 12 रन आए। 12 ओवर के बाद RR का स्कोर: 93/6 राहुल तेवतिया (23) और श्रेयस गोपाल (2)

10:28 PM, 01-Nov-2020

राजस्थान की आखिरी उम्मीद जोस पटलर 22 गेंदों में 35 रन बनाकर अपना विकेट खोया। फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने डीप मिडविकेट में कमिंस के हाथों लपकवाया। 11 ओवर के बाद RR का स्कोर: 81/6 राहुल तेवतिया (12) और श्रेयस गोपाल (1)

10:23 PM, 01-Nov-2020

नागरकोटी के दूसरे ओवर से 8 रन। दोनों खिलाड़ियों के बीच 33 रन की साझेदारी। 10 ओवर के बाद RR का स्कोर: 74/5 जोस बटलर (29) और राहुल तेवतिया (12)

10:17 PM, 01-Nov-2020

नरेन की पहली ही गेंद में बटलर का छक्का

ओवर से 10 रन आए। नौ ओवर के बाद RR का स्कोर: 66/5 जोस बटलर (22) और राहुल तेवतिया (11)

10:12 PM, 01-Nov-2020

11 रन का बड़ा ओवर

पहला ओवर फेंक रहे कमलेश नागरकोटी महंगे साबित हुए। दोनों बल्लेबाजों ने रन बनाए। ओवर से दो चौके भी आए। आठ ओवर के बाद RR का स्कोर: 56/5 जोस बटलर (13) और राहुल तेवतिया (10)

10:08 PM, 01-Nov-2020

दूसरी छोर से नरेन भी आए

पेसर्स के कमाल के बाद अब मॉर्गन ने स्पिनर्स का रुख किया है। नरेन के ओवर से भी कोई बाउंड्री नहीं आई। सात ओवर के बाद RR का स्कोर: 45/5 जोस बटलर (9) और राहुल तेवतिया (4)

10:03 PM, 01-Nov-2020

वरुण चक्रवर्ती की फिरकी

बेहद शानदार ओवर। सिर्फ चार रन आए। राजस्थान को अभी एक साझेदारी की सख्त जरूरत। छह ओवर के बाद RR का स्कोर: 41/5 जोस बटलर (7) और राहुल तेवतिया (2)
 

09:57 PM, 01-Nov-2020

कमिंस को चौथा विकेट मिला

रियान पराग बिना खाता खोले आउट। राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौटी। पांच ओवर के बाद RR का स्कोर: 37/5 जोस बटलर (5)
 

09:51 PM, 01-Nov-2020

संजू सैमसन भी आउट

राजस्थान को करारा झटका। मावी ने तीसरी गेंद पर सैमसन को विकेट के पीछे लपकवाया। मेडन ओवर और विकेट। चार ओवर में चार विकेट गिरे। चार ओवर के बाद RR का स्कोर: 32/4 जोस बटलर (0) और रियान पराग (0)
 

09:45 PM, 01-Nov-2020

एक ही ओवर में दूसरा विकेट

चौथी गेंद में चौका मारने के बाद आखिरी बॉल पर स्टीव स्मिथ बोल्ड। इस अहम मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स बेहद आगे निकल गई। तीन ओवर के बाद RR का स्कोर: 32/3 संजू सैमसन (1)
 

09:41 PM, 01-Nov-2020

दिनेश कार्तिक का दर्शनीय कैच

पहले ओवर में बेहद महंगे रहे पैट कमिंस ने अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद में बेन स्टोक्स जैसी बड़ी मछली फंसाई। विकेट के पीछे खड़े कार्तिक ने बेहतरीन कैच लपका। अच्छी लय में नजर आ रहे स्टोक्स ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए।
 

09:38 PM, 01-Nov-2020

दूसरे ओवर से आठ रन

ओवर की पांचवीं गेंद में बेन स्टोक्स ने मावी को चौका मारा। दो ओवर के बाद RR का स्कोर: 27/1 बेन स्टोक्स (18) और स्टीव स्मिथ (0)

09:31 PM, 01-Nov-2020

एक हीू ओवर में पिटाई भी विकेट भी

पहले ओवर की शुरुआती पांच गेंदों में दो छक्के और एक चौके से 19 रन लुटाने के बाद पैट कमिंस ने आखिरी बॉल पर विकेट ले लिया। रॉबिन उथप्पा दो गेंद में छह रन बनाकर आउट। एक ओवर के बाद RR का स्कोर: 19/1 बेन स्टोक्स (11)

09:26 PM, 01-Nov-2020

लक्ष्य साधने उतरी RR

09:21 PM, 01-Nov-2020

बदले समीकरण

केकेआर को दिल्ली से बेहतर रनरेट के लिए राजस्थान को 116 तक सीमित करना होगा तो RR को दिल्ली से बेहतर रनरेट के लिए 14 ओवर में ही इस लक्ष्य को साधना होगा।

09:18 PM, 01-Nov-2020

09:11 PM, 01-Nov-2020

राजस्थान रॉयल्स को 192 रन का लक्ष्य

आखिरी ओवर से एक विकेट और आठ रन। अंतिम गेंद पर मॉर्गन ने छक्का मारा और कप्तानी पारी के साथ पहली पारी का अंत। 20 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 182/6 इयोन मॉर्गन (68) और कमलेश नागरकोटी (1)
 

09:09 PM, 01-Nov-2020

मॉर्गन ने जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक

09:05 PM, 01-Nov-2020

मॉर्गन की धुआंधार फिफ्टी

कमिंस ने एक छक्का तो मॉर्गन ने दो छक्के और एक चौका मारा। बेन स्टोक्स के ओवर से कुल 24 रन। 19 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 182/6 इयोन मॉर्गन (62) और पैट कमिंस (13)

09:03 PM, 01-Nov-2020

जोफ्रा ने सिर्फ छह रन दिए

19 रन देकर एक विकेट के साथ जोफ्रा आर्चर ने अपनै स्पैल का अंत किया। 18 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 158/6 इयोन मॉर्गन (45) और पैट कमिंस (6)

08:57 PM, 01-Nov-2020

17वें ओवर से छह रन

बेन स्टोक्स की आखिरी बॉल पर मॉर्गन का चौका। 17 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 152/6 इयोन मॉर्गन (45) और पैट कमिंस (1)
 

08:53 PM, 01-Nov-2020

अंतिम चार ओवर में कितना रन बना पाएगी KKR

16 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 146/6 इयोन मॉर्गन (40) और पैट कमिंस (1)
 

08:50 PM, 01-Nov-2020

लगातार दो छक्के लगातार रसेल आउट

आंद्रे रसेल कार्तिक त्यागी के जाल में फंसे। शुरुआती दो गेंदों में छक्का खाने के बाद ऑफ स्टंप के बाहर जाल बिछाया। वाइड यॉर्कर को डीप कवर में मारना चाहते थे गेंद सीधा फिल्डर के हाथ में। रसेल ने 11 गेंदों में 25 रन बनाए।

08:45 PM, 01-Nov-2020

रसेल का चला बल्ला

जोफ्रा आर्चर के ओवर से 11 रन आए। 15 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 132/5 इयोन मॉर्गन (40) और आंद्रे रसेल (13)
 

08:39 PM, 01-Nov-2020

मॉर्गन ने बोला धावा

इयोन मॉर्गन ने श्रेयस गोपाल की जमकर धुनाई कर दी। तीसरी और चौथी गेंद में चौका मारा। पांचवीं और छठी गेंद को छक्के के लिए उड़ाया। ओवर से कुल 21 रन आए। 14 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 121/5 इयोन मॉर्गन (40) और आंद्रे रसेल (2)

08:34 PM, 01-Nov-2020

दिनेश कार्तिक फिर फेल

अपनी पहली ही गेंद में दिनेश कार्तिक आउट। खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रही। राहुल तेवतिया ने विकेट लिया। 13 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 100/5 इयोन मॉर्गन (20) और आंद्रे रसेल (1)
 

08:28 PM, 01-Nov-2020

क्रीज पर सेट हो चुके राहुल त्रिपाठी बड़ा शॉट मारने की फिराक में धरे गए। 12 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 94/4 इयोन मॉर्गन (15)
 

08:22 PM, 01-Nov-2020

तेवतिया का बढ़िया ओवर

बिना किसी बाउंड्री के चार रन आए। 11 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 88/3 राहुल त्रिपाठी (38) और इयोन मॉर्गन (11)

08:17 PM, 01-Nov-2020

इयोन मॉर्गन नए बल्लेबाज

10 रन का ओवर। मॉर्गन ने चौथी गेंद पर कार्तिक त्यागी को छक्का मारा। 10 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 84/3 राहुल त्रिपाठी (36) और इयोन मॉर्गन (9)

08:13 PM, 01-Nov-2020

एक ओवर में छह रन और दो विकेट

नौ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 74/3 राहुल त्रिपाठी (35)

08:11 PM, 01-Nov-2020

नए बल्लेबाज नरेन भी आउट

शुभमन गिल के आउट होने के बाद कप्तान ने सुनील नरेन को भेजा था, लेकिन यह दांव असफल रहा। अपनी दूसरी ही गेंद में बिना खाता खोले आउट हुए।
 

08:09 PM, 01-Nov-2020

केकेआर का दूसरा विकेट गिरा

24 गेंद में 36 रन बनाकर शुभमन गिल आउट। राहुल तेवतिया ने तोड़ी 73 रन की साझेदारी।
 

08:07 PM, 01-Nov-2020

कार्तिक त्यागी ने रोकी रनगति

इस ओवर से सिर्फ चार रन आए। चार ओवर के बाद किसी ओवर में बाउंड्री नहीं आई। आठ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 68/1 शुभमन गिल (36) और राहुल त्रिपाठी (29)

08:03 PM, 01-Nov-2020

पांचवीं गेंद पर त्रिपाठी का छक्का

अपना पहला ओवर लेकर आए राहुल तेवतिया ने नौ रन दिए। सात ओवर के बाद KKR का स्कोर: 64/1 शुभमन गिल (34) और राहुल त्रिपाठी (27)

07:57 PM, 01-Nov-2020

पावरप्ले में स्कोर 55/1

दोनों बल्लेबाजों के बीच महज 34 गेंदों में 54 रन की साझेदारी। छह ओवर के बाद KKR का स्कोर: 55/1 शुभमन गिल (33) और राहुल त्रिपाठी (20)

07:53 PM, 01-Nov-2020

बेन स्टोक्स ने भी 11 रन लुटा दिए

शुरुआती पांच गेंदों में पांच रन के बाद। आखिरी गेंद में त्रिपाठी ने छक्का उड़ाया। पांच ओवर के बाद KKR का स्कोर: 43/1 शुभमन गिल (27) और राहुल त्रिपाठी (16)
 

07:49 PM, 01-Nov-2020

एक ओवर में चार चौके

चौथा ओवर फेंकने आए स्पिनर श्रेयस गोपाल को एक ओवर में चार चौके पीट दिए गए। शुभमग गिल ने दो तो राहुल त्रिपाठी ने भी इतने ही चौके मारे। चार ओवर के बाद KKR का स्कोर: 32/1 शुभमन गिल (23) और राहुल त्रिपाठी (9)
 

07:43 PM, 01-Nov-2020

जोफ्रा आर्चर का एक और घातक ओवर

अपने दूसरे ओवर में आर्चर ने सिर्फ दो रन दिए और दोनों बल्लेबाजों को परेशान किया। तीन ओवर के बाद KKR का स्कोर: 15/1 शुभमन गिल (14) और राहुल त्रिपाठी (1)

07:39 PM, 01-Nov-2020

गिल ने तीन चौके मारे

दूसरा ओवर फेंकने आए पेसर वरुण एरोन को गिल ने पीट दिया। ओवर से 12 रन आए। दो ओवर के बाद KKR का स्कोर: 13/1 शुभमन गिल (13) और राहुल त्रिपाठी (0)
 

07:35 PM, 01-Nov-2020

पहले ओवर में एक विकेट और एक रन

जोफ्रा आर्चर ने केकेआर की शुरुआत बिगाड़ दी। एक ओवर के बाद KKR का स्कोर:1/1 शुभमन गिल (1) और राहुल त्रिपाठी (0)

07:32 PM, 01-Nov-2020

दूसरी ही गेंद में KKR का पहला विकेट

जोफ्रा आर्चर की लैंथ बॉल नितीश राणा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में समां गई। राणा गोल्डन डक हुए यानी पहली ही गेंद पर आउट।

07:27 PM, 01-Nov-2020

KKR में आंद्रे रसेल की वापसी

07:24 PM, 01-Nov-2020

IPL 2020: विशाल जीत से केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, राजस्थान अंतिम स्थान पर पहुंची

इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ की दौड़ 'अगर मगर' के फेर में फंसी होने के बीच राजस्थान रॉयल्स जीत की लय को कायम रखते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण कर रही है। आखिरी लीग मैच जीतने के साथ 2008 की चैंपियन रॉयल्स को दूसरे नतीजे भी अपने पक्ष में रहने की प्रार्थना करनी होगी।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें