फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: KKR ने खत्म किया राजस्थान का सफर, दूसरे क्वालीफायर में SRH से होगी भिड़ंत

Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान दिनेश कार्तिक की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आंद्रे रसेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। बता दें कि इस जीत के साथ ही आईपीएल में दो बार की चैंपियन रह चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स का मनोबल काफी बढ़ा है और अब दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को केकेआर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, केकेआर के हाथों मिली इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल सीजन-11 से खत्म हुआ।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स द्वारा मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को कप्तान अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने राहुल त्रिपाठी (20) को खुद की गेंद पर लपकते हुए चलता किया। पहले विकेट के लिए रहाणे और त्रिपाठी के बीच 47 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


यहां से रहाणे और संजू सैमसन ने पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मगर 15वें ओवर की पहली गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अजिंक्य रहाणे को कट एंड बोल्ड किया। रहाणे ने 41 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए सैमसन और रहाणे के बीच 62 रन की साझेदारी हुई।

कप्तान कार्तिक के आउट होने के कुछ ही देर बाद संजू सैमसन भी आउट हो गए। 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर पीयूष चावला ने सैमसन को जावोन सीर्ल्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। सैमसन ने 38 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्मा ने स्टुअर्ट बिन्नी को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, कोलकाता की तरफ से पीयूष चावला ने दो जबकि पी कृष्णा और कुलदीप यादव ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

केकेआर के कप्तान कार्तिक ने खेली कप्तानी पारी

dinesh karthik
इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली।

टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स को सुनील नरेन (4) के रूप में सबसे बड़ा झटका लगा। गौतम की गेंद पर नरेन ने आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने उन्हें स्टंप आउट किया। इसके बाद एक बार फिर के गौतम ने रॉबिन उथप्पा (3) को अपना शिकार बनाया। गौतम ने उन्हें खुद की गेंद पर कैच आउट कराते हुए चलता किया। 

इसके बाद चौथे ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने नितीश राणा (3) के रूप में कोलकाता को तीसरा झटका दिया। उन्होंने राणा को जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को क्रिस लिन (18) के रूप में सबसे बड़ी सफलता मिली। श्रेयस गोपाल ने खुद की गेंद पर उन्हें कैच आउट कराते हुए चलता किया। चौथे विकेट के लिए लिन और कार्तिक के बीच 27 रन की साझेदारी हुई।

क्रिल लिन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (28) को जोफ्रा आर्चर ने विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पांचवें विकेट के लिए गिल और कार्तिक के बीच 55 रन की शानदार साझेदारी हुई। 18वें ओवर पर पहली गेंद पर बेन लाफलिन ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक को अपना शिकार बनाया।

उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बेन लाफलिन ने जावोन सीर्ल्स (2) को आर्चर के हाथों कैच आउट कराया।  इसके अलावा पीयूष चावला शून्य बनाकर नाबाद डगआउट लौटे। राजस्थान की तरफ से गौतम, आर्चर और लाफलिन ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि श्रेयस गोपाल ने 1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

ajinkya rahane and dinesh karthik
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

टीमेंः-

कोलकाता नाइटराइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, जावोन सीर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, कुलदीप यादव। 

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनाडकट, श्रेयस गोपाल, बेन लाफलिन, हेनरिच क्लासेन, इश सोढी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें