फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का 'पंच', केकेआर को एकतरफा मुकाबले में हराया, अंकतालिका में टॉप

Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live IPL Score: दुबई में शुक्रवार रात कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर जैसे-तैसे 148-5 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे, जिसे मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डीकॉक के तूफानी अर्धशतक के बूते आसानी से 19 गेंद पहले पा लिया। यह रोहित ब्रिगेड की लगातार पांचवीं जीत है, इसी के साथ मुंबई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया। राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने सभी को प्रभावित किया। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में इयोन मॉर्गन ने निराश ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 16-Oct-2020

KKR अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार

11:03 PM, 16-Oct-2020

डीकॉक ने 44 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए

10:51 PM, 16-Oct-2020

मुंबई इंडियंस की 8 विकेट से जीत

16.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 149/2 क्विंटन डीकॉक (78) और हार्दिक पांड्या (21)
 

विज्ञापन
10:48 PM, 16-Oct-2020

4 ओवर में 8 रन चाहिए

17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 141/2 क्विंटन डीकॉक (76) और हार्दिक पांड्या (15)

10:45 PM, 16-Oct-2020

हार्दिक पांड्या ने दिखाया रंग

पैट कमिंस, पांड्या के रिमांड में आए। दूसरी और चौथी गेंद में चौका तो पांचवीं गेंद में छक्का मारा। ओवर से कुल 15 रन आए। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 141/2 क्विंटन डीकॉक (76) और हार्दिक पांड्या (15)

विज्ञापन
10:41 PM, 16-Oct-2020

अब 30 गेंदों में 23 रन चाहिए

शिवम मावी की तीसरी गेंद में चौका और चौथी में हार्दिक पांड्या का छक्का। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 126/2 क्विंटन डीकॉक (75) और हार्दिक पांड्या (1)

10:37 PM, 16-Oct-2020

वरुण के ओवर से एक विकेट के साथ सिर्फ तीन रन ही आए। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 113/2 क्विंटन डीकॉक (62) और हार्दिक पांड्या (1)

10:34 PM, 16-Oct-2020

हार्दिक पांड्या नए बल्लेबाज

साथी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक बेहद तेज पारी खेलते हुए।

10:30 PM, 16-Oct-2020

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

वरुण चक्रवर्ती ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया। 10 गेंदों में 10 रन बनाकर यादव पवेलियन लौटे। इस सफलता के बावजूद मैच के परिणाम में शायह ही कोई परिवर्तन हो। 39 गेंदों में 38 रन बनाना इस मजबूत बल्लेबाजी क्रम के लिए मुश्किल नहीं।

10:26 PM, 16-Oct-2020

4 ओवर में 39 रन चाहिए

शिवम मावी के दूसरे ओवर से सात रन। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 110/1 क्विंटन डीकॉक (60) और सूर्यकुमार यादव (10)

10:21 PM, 16-Oct-2020

8 ओवर में 46 रन चाहिए

12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 103/1 क्विंटन डीकॉक (58) और सूर्यकुमार यादव (5)

10:16 PM, 16-Oct-2020

36 गेंदों में 35 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट। शिवम मावी की अच्छी गेंद जो रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के दस्तानों में समां गई। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 94/1 क्विंटन डीकॉक (54) और सूर्यकुमार यादव (0)

10:11 PM, 16-Oct-2020

वरुण चक्रवर्ती की तीसरी गेंद में रोहित शर्मा ने छक्का मारा। ओवर से सात रन आए। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 90/0 रोहित शर्मा (31) और क्विंटन डीकॉक (54)

10:07 PM, 16-Oct-2020

डीकॉक की सीजन में चौथी फिफ्टी

आंद्रे रसेल की तीसरी गेंद में चौका और चौथी में छक्का। क्विंटन की 25 गेंदों में फिफ्टी। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 83/0 रोहित शर्मा (24) और क्विंटन डीकॉक (54)

10:02 PM, 16-Oct-2020

चक्रवर्ती ने पहले ओवर में चार रन दिए

आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 71/0 रोहित शर्मा (23) और क्विंटन डीकॉक (43)

09:58 PM, 16-Oct-2020

सबसे बड़ा ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद में चौका। पांचवीं में छक्का और आखिरी में चौका क्विंटन डीकॉक ने धूम मचा दिया। ओवर से 16 रन आए। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 67/0 रोहित शर्मा (20) और क्विंटन डीकॉक (42)

09:53 PM, 16-Oct-2020

पावरप्ले में स्कोर 51/0

आंद्रे रसेल ने अपने पहले ओवर में तीन रन दिए। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 51/0 रोहित शर्मा (19) और क्विंटन डीकॉक (27)

09:48 PM, 16-Oct-2020

पांच ओवर में 48 रन

क्रिस ग्रीन को पहली गेंद में डीकॉक ने चौका मारा। तीसरी गेंद में एक मुश्किल कैच का मौका, वरुण चक्रवर्ती चूके और गेंद चार रन के लिए बाउंड्री पार। ओवर से 9 रन आए। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 48/0 रोहित शर्मा (18) और क्विंटन डीकॉक (25)

09:43 PM, 16-Oct-2020

KKR को विकेट की तलाश

पैट कमिंस के इस ओवर से नौ रन आए। शुरुआती दो गेंदों में क्विंट ने लगातार चौके मारे। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 39/0 रोहित शर्मा (18) और क्विंटन डीकॉक (16)

09:37 PM, 16-Oct-2020

तीसरे ओवर में तीन चौके

दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौके मारे तो पांचवीं गेंद में क्विंटन डीकॉक ने बाउंड्री मारी। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 30/0 रोहित शर्मा (18) और क्विंटन डीकॉक (7)

09:35 PM, 16-Oct-2020

पैट कमिंस के ओवर से 9 रन आए

दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 16/0 रोहित शर्मा (9) और क्विंटन डीकॉक (2)

09:30 PM, 16-Oct-2020

पहले ओवर से सात रन आए

डेब्यू कर रहे स्पिनर क्रिस ग्रीन ने पहले ओवर की जिम्मेदारी संभाली थी। पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका मारा। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 7/0 रोहित शर्मा (5) और क्विंटन डीकॉक (2)

09:24 PM, 16-Oct-2020

पलटवार को तैयार मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक 149 रन का लक्ष्य साधने उतरे

09:19 PM, 16-Oct-2020

09:15 PM, 16-Oct-2020

कमिंस-मॉर्गन का दमदार खेल

61 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद कप्तान इयोन मॉर्गन (29 गेंदों में 39 रन) और पैट कमिंस (36 गेंदों में 53 रन) के बीच छठे विकेट के लिए अहम 87 रन की साझेदारी के बूते ही केकेआर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 149 रन बना पाया।

09:09 PM, 16-Oct-2020

मुंबई इंडियंस के सामने 149 रन का लक्ष्य

नाथन कोल्टर नाइल के आखिरी ओवर में 21 रन आए। पैट कमिंस ने पहली गेंद में चौका मारकर अपने करियर का पहला अर्धशतक मारा तो नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने तीसरी और छठी गेंद पर छ्क्का मारकर केकेआर को निर्धारित 20 ओवर में 148/5 के स्कोर तक पहुंचाया। 20 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 148/5, इयोन मॉर्गन (39) और पैट कमिंस (53)
 

09:04 PM, 16-Oct-2020

बोल्ट ने दूसरी गेंद में छक्का और तीसरी गेंद में चौका लगाया। बोल्ट के इस ओवर से 14 रन आए। 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 127/5, इयोन मॉर्गन (23) और पैट कमिंस (48)

08:59 PM, 16-Oct-2020

कितना रन बना पाएगी केकेआर?

बुमराह का जबरदस्त ओवर। सिर्फ पांच रन दिए। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 113/5, इयोन मॉर्गन (21) और पैट कमिंस (36)

08:55 PM, 16-Oct-2020

ओवर से दो चौके

ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर से नौ रन आए। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 108/5, इयोन मॉर्गन (17) और पैट कमिंस (35)

08:52 PM, 16-Oct-2020

बुमराह का जबरदस्त ओवर, सिर्फ चार रन दिए

16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 99/5, इयोन मॉर्गन (12) और पैट कमिंस (31)

08:48 PM, 16-Oct-2020

15 ओवर में स्कोर: 95/5

अब अंतिम पांच ओवर्स में दोनों बल्लेबाजों को ताबड़तोड खेल दिखाना होगा।

08:44 PM, 16-Oct-2020

चाहर के जबरदस्त स्पैल का अंत

आखिरी ओवर में सात रन दिए। 4 ओवर के कोटे में 18 रन देकर दो विकेट। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 89/5, इयोन मॉर्गन (10) और पैट कमिंस (23)

08:41 PM, 16-Oct-2020

केकेआर के लिए लिहाज से बढ़िया ओवर

कमिंस की तेजतर्रार बल्लेबाजी। कोल्टर नाइटल को पहली गेंद में चौका। पांचवीं गेंद में छक्का और आखिरी गेंद में फिर चौका मारा। ओवर से 16 रन आए। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 82/5, इयोन मॉर्गन (9) और पैट कमिंस (18)

08:36 PM, 16-Oct-2020

राहुल चाहर का एक और बेहतरीन ओवर

12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 66/5, इयोन मॉर्गन (8) और पैट कमिंस (3)

08:32 PM, 16-Oct-2020

63 रन पर 5 विकेट गिरे

11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 63/5, इयोन मॉर्गन (7) और पैट कमिंस (1)

08:30 PM, 16-Oct-2020

आंद्रे रसेल आउट

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर रसेल को चलता किया। तेज तर्रार बाउंसर को रसेल पढ़ नहीं पाए और बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद हवा में गई, जिसे डीकॉक ने लपक लिया। रसेल 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।
 

08:26 PM, 16-Oct-2020

10 ओवर का खेल खत्म

10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 57/4, इयोन मॉर्गन (7) और आंद्रे रसेल (8)

08:22 PM, 16-Oct-2020

ओवर से 8 रन आए

नौ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 51/4, इयोन मॉर्गन (1) और आंद्रे रसेल (8)

08:17 PM, 16-Oct-2020

पोलार्ड का छक्का

08:14 PM, 16-Oct-2020

आंद्रे रसेल क्रीज पर पहुंचे

08:11 PM, 16-Oct-2020

ओवर से तीन रन के साथ दो विकेट भी आए। आठ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 43/4, इयोन मॉर्गन (0) और आंद्रे रसेल (1)
 

08:09 PM, 16-Oct-2020

दिनेश कार्तिक भी आउट

अगली ही गेंद में दिनेश कार्तिक भी आउट। 8 गेंदों में 4 रन बनाकर डीके क्लीन बोल्ड।
 

08:07 PM, 16-Oct-2020

शुभमन गिल आउट

राहुल चाहर के पहले ओवर की तीसरी गेंद में राहुल चाहर ने शुभमन गिल (23 गेंदों में 21 रन) आउट हुए
 

08:03 PM, 16-Oct-2020

ओवर में सात रन आए

सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 40/2, शुभमन गिल (19) और दिनेश कार्तिक (4)

07:57 PM, 16-Oct-2020

07:54 PM, 16-Oct-2020

नितीश राणा आउट

कोलकाता नाइटराइडर्स के दो विकेट गिरे। नाथन कोल्टर नाइल ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एक शॉर्ट बॉल फेंकी और राणा के बल्ले का बाहरी किनारा विकेटकीपर डीकॉक के दस्तानों में समां गया। वह छह गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 33/2, शुभमन गिल (17) और दिनेश कार्तिक (0)

07:50 PM, 16-Oct-2020

क्रुणाल पांड्या का पहला ओवर। सिर्फ तीन रन दिए। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 28/1, शुभमन गिल (12) और नितीश राणा (5)

07:46 PM, 16-Oct-2020

ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह को राणा ने चौका मारा। ओवर से सात रन आए। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 25/1, शुभमन गिल (10) और नितीश राणा (4)

07:42 PM, 16-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी आउट

ट्रेंट बोल्ट की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने राहुल त्रिपाठी का हैरतंगेज कैच लपका। ओवर से छह रन और एक बड़ा विकेट आया। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 18/1, शुभमन गिल (7) और नितीश राणा (0)

07:38 PM, 16-Oct-2020

नौ गेंदों के ओवर का अंत

नाथन कोल्टर नाइल सीजन के अपने पहले ओवर में लय से भटके दिखे। दूसरी गेंद में शुभमन गिल ने चौका मारा। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 12/0, शुभमन गिल (6) और राहुल त्रिपाठी (2)

07:34 PM, 16-Oct-2020

पहले ओवर में 2 रन आए

एक ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 3/0, शुभमन गिल (1) और राहुल त्रिपाठी (1)

07:30 PM, 16-Oct-2020

मैच शुरू

ट्रेंट बोल्ट का सामना करने के लिए तैयार शुभमन गिल औऱ राहुल त्रिपाठी 

07:27 PM, 16-Oct-2020

07:23 PM, 16-Oct-2020

खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा

07:18 PM, 16-Oct-2020

गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल दिखाते हैं ग्रीन

07:14 PM, 16-Oct-2020

क्रिस गीन करेंगे केकेआर के लिए डेब्यू

07:09 PM, 16-Oct-2020

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

07:05 PM, 16-Oct-2020

दोनों ही टीम में बदलाव

मुंबई इंडियंस ने जेम्स पैटिंसन को आराम देते हुए पहली बार नाथन कोल्टर नाइल को मौका दिया है तो कोलकाता की टीम में भी दो बदलाव है। शिवम मावी के लिए कमलेश नागरकोटी ने जगह बनाई तो टॉम बैंटन पहले ही मैच के बाद बाहर हो गए। केकेआर के लिए आज स्पिनर क्रिस ग्रीन डेब्यू कर रहे हैं।

07:00 PM, 16-Oct-2020

टॉस जीतकर KKR की पहले बल्लेबाजी

नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया
 

06:44 PM, 16-Oct-2020

नरेन खेलेंगे या नहीं?

मुंबई ने पिछले चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि केकेआर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 82 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, उसके मुख्य स्पिनर सुनील नरेन खेल पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

06:41 PM, 16-Oct-2020

पिछला मैच मुंबई से हारा है केकेआर

06:37 PM, 16-Oct-2020

मैच से पहले खिलाड़ियों की बातचीत

06:33 PM, 16-Oct-2020

कार्तिक की जगह मॉर्गन नए कप्तान

06:27 PM, 16-Oct-2020

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का 'पंच', केकेआर को एकतरफा मुकाबले में हराया, अंकतालिका में टॉप

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। लगातारा चार मैच जीतकर आ रही मुंबई इंडियंस के सामने जोश से लबरेज केकेआर के युवा तुर्क होंगे।



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें