फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: UAE में मुंबई की पहली जीत, सात सीजन के बाद अपना ओपनिंग मैच हारी KKR

Wed, 23 Sep 2020 11:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 KKR vs MI Live IPL Score: IPL के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। विपक्षी कप्तान रोहित शर्मा की 80 रन की तूफानी पारी केकेआर पर भारी पड़ गई। टॉस गंवाकर निर्धारित 20 ओवर्स में मुंबई ने 195/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पूरी केकेआर 146/9 ही बना सकी। न पोलार्ड चले, न इयोन मॉर्गन का बल्ला गरजा। कार्तिक और नितीश राणा भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर को 2-2 विकेट मिले तो कीरोन पोलार्ड ने एक शिकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:46 PM, 23-Sep-2020

यूएई में मुंबई की पहली जीत

कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है, इसके पहले भी 2014 में लोकसभा चुनाव के चलते इस लीग का शुरुआती चरण संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। तब यहां खेले पांच मुकाबलों में कभी भी मुंबई इंडियंस जीत नहीं पाई थी। यह पहला मौका है जब रेगिस्तान में रोहित के रणबांकुरों को जीत का स्वाद मिला है।

11:40 PM, 23-Sep-2020

पिछले सात सीजन के बाद अपना ओपनिंग मैच हारी KKR

2013 से अब तक कोलकातानाइटराइडर्स आईपीएल का अपना पहला मुकाबला जीतते आ रही थी। सात साल पहले उसने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से रौंदा था। मुंबई को भी नाइराइडर्स ने दो बार (2014, 2015) वाले ओपनिंग मैच में हराया था, लेकिन इस बार उसे खुद हार का स्वाद चखना पड़ा।
 

11:38 PM, 23-Sep-2020

मुंबई इंडियंस ने 49 रन से जीता मैच

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की।
 

11:30 PM, 23-Sep-2020

पैट कमिंस ने एक ओवर में बुमराह को मारे चार छक्के

18 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 139/7, पैट कमिंस (33) और शिवम मावी (4)

विज्ञापन
11:26 PM, 23-Sep-2020

17 ओवर में KKR का स्कोर 112/7

बोल्ट के इस ओवर में एक विकेट समेत 10 रन आए

11:21 PM, 23-Sep-2020

केकेआर का सातवां विकेट गिरा, निखिल नाइक भी आउट

11:18 PM, 23-Sep-2020

मॉर्गन भी बुमराह का शिकार, केकेआर का छठा विकेट गिरा

11:13 PM, 23-Sep-2020

आंद्रे रसेल बोल्ड, KKR का पांचवां विकेट गिरा

आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर की आखिरी उम्मीद भी गई। जसप्रीत बुमराह ने रसेल को क्लीन बोल्ड किया
 

11:12 PM, 23-Sep-2020

5 ओवर्स में 96 रन चाहिए

रसेल ने पैंटिसन को दो चौके जरूर लगाए, लेकिन ओवर से सिर्फ 10 रन ही आए। 15 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर: 100/4 आंद्रे रसेल (11) और इयोन मॉर्गन (16)

11:08 PM, 23-Sep-2020

6 ओवर्स में 106 रन चाहिए

रसेल-मॉर्गन के सामने ट्रेंट बोल्ट फेक रहे 15वां ओवर

11:04 PM, 23-Sep-2020

7 ओवर में 114 रन चाहिए

14वां ओवर जेम्स पैटिंसन लेकर आ रहे हैं। चौथी गेंद पर छक्का आया। ओवर से सिर्फ 8 रन

11:01 PM, 23-Sep-2020

12वें ओवर में महज चार रन

बुमराह का कमाल का ओवर, सिर्फ चार रन दिए।

10:58 PM, 23-Sep-2020

8 ओवर में 118 रन चाहिए

इयोन मॉर्गन (7) और आंद्रे रसेल (0) क्रीज पर। सामने जसप्रीत बुमराह

10:53 PM, 23-Sep-2020

KKR का चौथा विकेट गिरा

कीरोन पोलार्ड ने ओवर में सिर्फ छह रन दिया और चौथी गेंद पर नितीश राणा का अहम विकेट टीम का दिलवाया, हार्दिक पांड्या ने भागते हुए बढ़िया कैच लिया।
 

10:48 PM, 23-Sep-2020

कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा

कप्तान दिनेश कार्तिक 30 रन बनाकर आउट। राहुल चाहर ने 10.1 ओवर में LBW किया।
 

10:44 PM, 23-Sep-2020

10 ओवर्स में KKR का स्कोर 71/2, मुंबई का 94/1 था

10 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 71/2, दिनेश कार्तिक (30) और नितीश राणा (24)

10:40 PM, 23-Sep-2020

कीरोन पोलार्ड लेकर आ रहे 10वां ओवर

11 ओवर का खेल शेष है और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए दिनेश कार्तिक और नितीश राणा के बीच बीच अच्छी साझेदारी पनपती हुई।

10:35 PM, 23-Sep-2020

9वें ओवर से 10 रन आए

क्रुणाल पांड्या या पहला ओवर। दूसरी और चौथी गेंद पर चौका आया। नौ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 64/2, दिनेश कार्तिक (27) और नितीश राणा (21)

10:31 PM, 23-Sep-2020

8वें ओवर में 13 रन आए

राहुल चाहर की पहली और चौथी गेंद पर चौका आया। आठ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 54/2, दिनेश कार्तिक (22) और नितीश राणा (16)

10:26 PM, 23-Sep-2020

7वें ओवर में 8 रन आए

पोलार्ड ने अपने पहले और टीम के सातवें ओवर में सिर्फ आठ रन दिए। सात ओवर के बाद KKR का स्कोर: 41/2, दिनेश कार्तिक (16) और नितीश राणा (9)

10:23 PM, 23-Sep-2020

रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की दिक्कत

10:18 PM, 23-Sep-2020

नितीश राणा नए बल्लेबाज

छठा यानी पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल चाहर को गेंद थमाई। तीसरी गेंद पर राणा ने जड़ा छक्का। छह ओवर के बाद KKR का स्कोर: 3/2, दिनेश कार्तिक (10) और नितीश राणा (7)

10:14 PM, 23-Sep-2020

नरेन के रूप में KKR का दूसरा विकेट गिरा

सुनील नरेन 10 गेंदों की नौ रन वाली सुस्त पारी के बाद आउट। 4.5 ओवर में जेम्स पैटिंसन ने विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक ने उनका कैच पकड़ा। पांच ओवर के बाद KKR का स्कोर: 25/2, दिनेश कार्तिक (9) और नितीश राणा (0)

10:09 PM, 23-Sep-2020

बेहतरीन जसप्रीत बुमराह

अपना पहला और टीम का चौथा ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या ने सिर्फ एक ही रन दिया। चार ओवर के बाद KKR का स्कोर: 19/1, सुनील नरेन (8) और दिनेश कार्तिक (4)
 

10:04 PM, 23-Sep-2020

तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक आए

बोल्ट के ओवर से एक विकेट और 10 रन आए। तीन ओवर के बाद KKR का स्कोर: 18/1, सुनील नरेन (7) और दिनेश कार्तिक (4)

10:00 PM, 23-Sep-2020

केकेआर का पहला विकेट गिरा, शुभमन गिल आउट

2.4 ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद को मारने के प्रयास में शुभमन गिल ने अपना कैच कीरोन पोलार्ड को दिया।
 

09:55 PM, 23-Sep-2020

दूसरा ओवर जेम्स पैटिंसन लेकर आए

इस ओवर में केकेआर के बल्लेबाज स्कोर करना चाहेंगे

09:53 PM, 23-Sep-2020

पहला ओवर मेडन

09:47 PM, 23-Sep-2020

मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी या केकेआर होगी हावी?

मुंबई इंडियंस ने कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट को थमाई गेंद

09:45 PM, 23-Sep-2020

KKR की बल्लेबाजी शुरू

सुनील नरेन और भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मिली196 रन का लक्ष्य साधने की जिम्मेदारी

09:39 PM, 23-Sep-2020

मुंबई के हीरो

  • रोहित शर्मा 54 गेंदों में 80 रन
  • सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 47 रन
  • सौरभ तिवारी 13 गेंदों में 21 रन
  • हार्दिक पांड्या 13 गेंदों में 18 रन
  • कीरोन पोलार्ड 7 गेंदों में 13 रन

09:35 PM, 23-Sep-2020

मुंबई इंडियंस ने बनाए 195/5 रन

कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने 196 रन का लक्ष्य

09:33 PM, 23-Sep-2020

20वें ओवर में 13 रन आए

शिवम मावी ने आखिरी ओवर समझदारी से फेंका। डीकॉक और रोहित शर्मा के दो बड़े विकेट भी लिए।

09:27 PM, 23-Sep-2020

रसेल ने 19वें ओवर में सिर्फ चार रन दिए

पांड्या का बड़ा विकेट और सिर्फ चार रन। केकेआर वापसी करती हुई।
 

09:24 PM, 23-Sep-2020

हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवां विकेट गिरा

अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए पांड्या। बिना बल्ला घुमाए ही लौटना पड़ा पवेलियन। 18.3 ओवर में आंद्रे रसेल ने दिलाई कोलकाता नाइटराइडर्स को सफलता

09:21 PM, 23-Sep-2020

18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 178/4

विकेट के साथ ओवर में 11 रन आए। 

09:17 PM, 23-Sep-2020

मुंबई का चौथा विकेट गिरा

रोहित शर्मा 80 रन बनाकर आउट। शिवम मावी ने अपना दूसरा विकेट लिया। ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी हुई फुल टॉस गेंद पर कमिंस के हाथों लपकवाया। 
 

09:11 PM, 23-Sep-2020

17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 167/3

09:06 PM, 23-Sep-2020

हार्दिक पांड्या नए बल्लेबाज

पैट कमिंस ने अपने तीसरे ओवर में 19 रन दे दिए। हार्दिक पांड्या ने दो छक्के और एक चौके की मदद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की पूरी लय बिगाड़ दी।

09:01 PM, 23-Sep-2020

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

सौरभ तिवारी को सुनील नरेन ने पैट कमिंस के हाथों लपकवाया। 13 गेंदों में 21 रन बनाकर उनकी पारी का अंत। ओवर से सिर्फ एक रन आए

08:55 PM, 23-Sep-2020

पैट कमिंस अपने दूसरे ओवर में भी महंगे साबित हुए। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 147/2, रोहित शर्मा (71) और सौरभ तिवारी (21)

08:49 PM, 23-Sep-2020

रोहित शर्मा ने 200 छक्के पूरे किए

रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की पहली और चौथी गेंद पर छक्का उड़ाया। 47 गेंदों में 70 रन बनाकर खेल रहे रोहित शर्मा इस तरह टूर्नामेंट में 200 छक्के मारने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे 212 सिक्सर्स के साथ एमएस धोनी हैं।

08:45 PM, 23-Sep-2020

गेंद फिर चाइनामैन के पास

कुलदीप यादव अपना आखिरी ओवर फेंक रहे हैं

08:37 PM, 23-Sep-2020

संदीप वारियर के हाथों में गेंद

..लेकिन 10 रन खर्च कर ही दिए। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 115/2, रोहित शर्मा (56) और सौरभ तिवारी (5)

08:33 PM, 23-Sep-2020

रोहित शर्मा ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया

कुलदीप यादव ने 12वें ओवर में सिर्फ छह रन दिए।

08:29 PM, 23-Sep-2020

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

28 गेंदों में 47 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव रन आउट। रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी भी टूटी।
 

08:25 PM, 23-Sep-2020

कुलदीप यादव ने 10वें ओवर में छह रन दिए

कुलदीप यादव का अच्छा ओवर, सिर्फ छह रन दिए। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 94/1, रोहित शर्मा (45), सूर्यकुमार यादव (45)

08:18 PM, 23-Sep-2020

चार ओवर के बाद रनरेट में कमी

नौवें ओवर में सुनील नरेन ने पांच रन दिए। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 88/1, रोहित शर्मा (43), सूर्यकुमार यादव (42)

08:13 PM, 23-Sep-2020

कुलदीप यादव ने आठवें ओवर में 11 रन दिए

शुरुआती चार गेंदों पर एक-एक रन देने के बाद पांचवीं गेंद पर सूर्य ने कुलदीप यादव को बेहतरीन छक्का मारा। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 83/1, रोहित शर्मा (41), सूर्यकुमार यादव (39)

08:07 PM, 23-Sep-2020

आंद्रे रसेल ने सातवें ओवर में दिए 13 रन

इस बार रोहित शर्मा की बारी। तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं पर छक्का आया। सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 72/1, रोहित शर्मा (39), सूर्यकुमार यादव (30)

08:02 PM, 23-Sep-2020

सुनील नरेन ने छठे ओवर में दिए 11 रन

पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान कार्तिक ने सुनील नरेन को गेंद थमाई। पहली और चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने गेंद को चौके के लिए भेजा। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 59/1, रोहित शर्मा (27), सूर्यकुमार यादव (29)

07:58 PM, 23-Sep-2020

पैट कमिंस के ओवर से 15 रन

रोहित शर्मा ने पहली और पांचवीं गेंद पर छक्का मारा। कमिंस को केकेआर ने इस बार की नीलामी में 15.5 करोड़ में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास में किसी विदेशी को मिलने वाली सर्वाधिक राशि थी। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 48/1, रोहित शर्मा (26), सूर्यकुमार यादव (19)

07:54 PM, 23-Sep-2020

पैट कमिंस अपना पहला ओवर लेकर आए

पहली गेंद वाइड, दूसरी पर रोहित का दनदनाता हुआ छक्का।

07:50 PM, 23-Sep-2020

शिवम मावी ने अपने दूसरे ओवर में नौ रन दिए

चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 36/1, रोहित शर्मा (13), सूर्यकुमार यादव (18)

07:45 PM, 23-Sep-2020

तीसरे ओवर में चार चौके आए

अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हो रहे संदीप वारियर। पहली, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका मारा। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 24/1, रोहित शर्मा (9), सूर्यकुमार यादव (16)

07:38 PM, 23-Sep-2020

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

दूसरा ओवर लेकर आए शिवम मावी ने दूसरी ही गेंद पर डीकॉक (1) को निपटा दिया। मेडन ओवर

07:33 PM, 23-Sep-2020

पहले ओवर से आठ रन आए

एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 8/0, रोहित शर्मा (6), क्विटंन डीकॉक (1)

07:29 PM, 23-Sep-2020

मैच शुरू

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ओपनिंग का मोर्चा संभालेंगे तो युवा पेसर संदीप वारियर केकेआऱ की गेंदबाजी आक्रमण संभाल रहे हैं।

07:20 PM, 23-Sep-2020
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

मैदान पर उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले 10 मैच में से नौ मुकाबले कोलकाता नाइडर्स ने गंवाए हैं

07:12 PM, 23-Sep-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

07:07 PM, 23-Sep-2020

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI

बल्लेबाज: शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, निखिल नाइक
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक (कप्तान)
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल
गेंदबाज: पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी

07:02 PM, 23-Sep-2020

मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव
  • विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड
  • गेंदबाज: क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन

07:01 PM, 23-Sep-2020

कोलकाता ने जीता टॉस

रोहित की मुंबई पहले बल्लेबाजी करेगी
 

06:13 PM, 23-Sep-2020

IPL 2020: UAE में मुंबई की पहली जीत, सात सीजन के बाद अपना ओपनिंग मैच हारी KKR

नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज कोलकाता नाइटराइडर्स अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। सामने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस है, जिसे अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथो शिकस्त झेलनी पड़ी थी।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें