फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: किंग्स XI पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, KKR को अंकतालिका में टॉप चार से किया बाहर

Mon, 26 Oct 2020 11:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Kolkata Knight Riders vs Kings XI Punjab Live IPL Score: मोहम्मद शमी की अगुवाई में पहले गेंदबाजों ने कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों को नौ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। फिर मनदीप सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बूते किंग्स इलेवन पंजाब ने आठ विकेट के विशाल अंतर से यह मैच अपने नाम किया। क्रिस गेल ने भी 29 गेंदों में 51 रन बनाए और मनदीप के साथ 100 रन की साझेदारी की। यह किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार पांचवीं जीत है, इसी के साथ राहुल की कप्तानी में टीम अंकतालिका में केकेआर को धकेल कर चौथे क्रम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 26-Oct-2020

मनदीप रहे मैच विनर

केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले मनदीप सिंह ने 56 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के भी आए। यह उनका सीजन का पहला और टूर्नामेंट का छठा अर्धशतक था। चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह मिल रहे मौके को मनदीप दोनों हाथों से भुना रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपने पिता को खोया है।

10:55 PM, 26-Oct-2020

आठ विकेट से जीता KXIP

मोहम्मद शमी की अगुवाई में पहले गेंदबाजों ने कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों को नौ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। फिर मनदीप सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बूते किंग्स इलेवन पंजाब ने आठ विकेट के विशाल अंतर से यह मैच अपने नाम किया। क्रिस गेल ने भी 29 गेंदों में 51 रन बनाए और मनदीप के साथ 100 रन की साझेदारी की। यह किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार पांचवीं जीत है, इसी के साथ राहुल की कप्तानी में टीम अंकतालिका में केकेआर को धकेल कर चौथे क्रम पर पहुंच गई।

10:51 PM, 26-Oct-2020

क्रिस गेल आउट

लॉकी फर्ग्यूसन ने अंतिम स्लोअर गेंद में फंसाया, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है। दो चौके और पांच छक्के के बूते 29 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
10:49 PM, 26-Oct-2020

मनदीप सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पैट कमिंस के ओवर में मनदीप ने एक छक्का और एक चौका मारा। ओवर से कुल 11 रन आए। अब 12 गेंदों में तीन रन चाहिए। 18 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 147/1 मनदीप सिंह (65) और क्रिस गेल (51)

10:43 PM, 26-Oct-2020

तीन ओवर में 14 रन चाहिए

17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 136/1 मनदीप सिंह (55) और क्रिस गेल (50)

विज्ञापन
10:41 PM, 26-Oct-2020

गेल का तूफानी अर्धशतक

25 गेंदों में क्रिस गेल ने 50 रन बनाए। 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए आसानी से किंग्स इलेवन पंजाब को लगातार पांचवीं जीत की ओर ले जाते हुए।
 

10:36 PM, 26-Oct-2020

मनदीप सिंह का छठा आईपीएल अर्धशतक

प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर से 10 रन आए। मनदीप सिंह ने इस सीजन की पहली फिफ्टी मारी। पिता का हाल ही में देहांत हुआ था। फिफ्टी पूरी करने के बाद ऊपर देखकर समर्पित की पारी। 16 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 123/1 मनदीप सिंह (54) और क्रिस गेल (39)
 

10:32 PM, 26-Oct-2020

आसान जीत की ओर KXIP

वरुण चक्रवर्ती ने आज चार ओवर्स में एक विकेट लेकर 34 रन दिए। आखिरी ओवर में 9 रन। 15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 113/1 मनदीप सिंह (45) और क्रिस गेल (38)

10:28 PM, 26-Oct-2020

KKR को विकेट की तलाश

ओवर से आठ रन आए। 14 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 104/1 मनदीप सिंह (39) और क्रिस गेल (35)

10:26 PM, 26-Oct-2020

पंजाब 100 के पार

फर्ग्यूसन की चौथी गेंद पर चौके के साथ पंजाब का स्कोर 102 रन तक पहुंचा।
 

10:23 PM, 26-Oct-2020

एक और बड़ा ओवर

एक छक्के के साथ 10 रन आए। सुनील नरेन के चार ओवर के स्पैल का अंत। अच्छी गेंदबाजी का मुजायरा। बिना किसी सफलता के 27 रन दिए। 13 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 96/1 मनदीप सिंह (34) और क्रिस गेल (34)

10:19 PM, 26-Oct-2020

गेल-मनदीप के बीच अच्छी साझेदारी

लॉकी फर्ग्यूसन का पहला ओवर। दो चौके समेत 10 रन आए। एक बाउंड्री मनदीप तो दूसरा गेल ने मारा। 12 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 86/1 मनदीप सिंह (33) और क्रिस गेल (25)

10:18 PM, 26-Oct-2020

मनदीप के हजार रन पूरे

10:15 PM, 26-Oct-2020

नरेन को गेल का छक्का

अंतिम बॉल पर गेल ने छक्का मारा। ओवर से कुल 9 रन। 11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 76/1 मनदीप सिंह (28) और क्रिस गेल (20)

10:12 PM, 26-Oct-2020

क्रिस गेल के लगातार छक्के

क्रिस गेल ने अबतक अच्छी गेंदबाजी कर रहे वरुण चक्रवर्ती की इकॉनमी बिगाड़ी। दूसरी गेंद पर मनदीप ने चौका मारा तो अंतिम दो बॉल पर यूनिवर्स बॉस ने छक्का। 10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 67/1 मनदीप सिंह (26) और क्रिस गेल (13)

10:06 PM, 26-Oct-2020

क्रिस गेल नए बल्लेबाज

नरेन के तीसरे ओवर से सिर्फ तीन रन। नौ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 47/1 मनदीप सिंह (21) और क्रिस गेल (1)

10:01 PM, 26-Oct-2020

केएल राहुल आउट

वरुण चक्रवर्ती को शानदार गेंदबाजी का उपहार। फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को LBW आउट किया। ओवर से विकेट के साथ छह रन। आठ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 47/1 मनदीप सिंह (19)
 

09:57 PM, 26-Oct-2020

नरेन का बढ़िया ओवर

बिना कोई बाउंड्री दिए सुनील नरेन ने नए एक्शन के साथ पांच रन दिए। केकेआर के लिहाज से लगातार दूसरा किफायती ओवर। सात ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 41/0 केएल राहुल (23) और मनदीप सिंह (18)

09:53 PM, 26-Oct-2020

पावरप्ले में KXIP का स्कोर: 36/0

अब से कुछ देर पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए वरुण चक्रवर्ती का जबरदस्त पहला ओवर। चार डॉट बॉल और दो सिंगल। छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 36/0 केएल राहुल (19) और मनदीप सिंह (17)

09:49 PM, 26-Oct-2020

13 रन आए पांचवें ओवर से

पैट कमिंस ने पिछले ओवर में मनदीप को खासा परेशान किया था। इस बार उन्होंने एक छक्का और चौका मारा। पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 34/0 केएल राहुल (18) और मनदीप सिंह (16)

09:44 PM, 26-Oct-2020

प्रसिद्ध कृष्णा को राहुल का दो चौका

शुरुआती दो गेदों में दो लगातार चौके। ओवर से कुल 10 रन। चार ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 21/0 केएल राहुल (18) और मनदीप सिंह (3)

09:39 PM, 26-Oct-2020

कमिंस का कसा ओवर

अपने दूसरे ओवर में सिर्फ दो रन दिए। तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 11/0 केएल राहुल (9) और मनदीप सिंह (2)

09:35 PM, 26-Oct-2020

दूसरे ओवर में चार रन

प्रसिद्ध कृष्णा का अच्छा ओवर। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 9/0 केएल राहुल (8) और मनदीप सिंह (1)
 

09:30 PM, 26-Oct-2020

पहले ओवर में पांच रन आए

एक ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 5/0 केएल राहुल (5) और मनदीप सिंह (0)

09:25 PM, 26-Oct-2020

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाबी

केएल राहुल का साथ निभाने मनदीप सिंह मैदान पर पहुंचे हैं। केकेआर के लिए पहला ओवर पैट कमिंस लेकर आए हैं।

09:20 PM, 26-Oct-2020

केकेआर के गेंदबाजों के सामने मुश्किल टास्क

09:15 PM, 26-Oct-2020

09:12 PM, 26-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब को 150 रन का लक्ष्य

अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 149/9 पर रोक दिया। शुभमन गिल ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
 

09:04 PM, 26-Oct-2020

शुभमन गिल 57 रन बनाकर आउट

मोहम्मद शमी ने फिर कोलकाता को झटका दिया। सेट हो चुके शुभमन को लो फुल टॉस में डीप मिड विकेट पर निकोलस पूरन के हाथों लपकवाया। ओवर से नौ रन भी आए। 19 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 144/8 लॉकी फर्ग्यूसन (22) और वरुण चक्रवर्ती (1)

09:01 PM, 26-Oct-2020

11 रन आए 18वें ओवर से

फर्ग्यूसन ने शुरुआती दो गेंदों में दो लगातार चौके मारे। फिर क्रिस जॉर्डन की जोरदार वापसी। 18 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 135/7 शुभमन गिल (57) और लॉकी फर्ग्यूसन (15)

08:56 PM, 26-Oct-2020

सिर्फ तीन ओवर का खेल बचा

मुरुगन अश्विन के आखिरी ओवर से 10 रन आए। 17 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 124/7 शुभमन गिल (56) और लॉकी फर्ग्यूसन (5)

08:51 PM, 26-Oct-2020

पैट कमिंस को बिश्नोई ने फंसाया

सातवां विकेट गिरा। रॉन्ग वन को पढ़ने में बुरी तरह चूके कमिंस। अगर रीव्यू होता तो शायद कोलकाता अपना विकेट बचा लेती। 16 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 114/7 शुभमन गिल (51)

08:47 PM, 26-Oct-2020

केकेआर का छठा विकेट गिरा

कमलेश नागरकोटी आउट। मुरुगन अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। 15 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 114/6 शुभमन गिल (51) और पैट कमिंस (1)

08:42 PM, 26-Oct-2020

गिल का सीजन का तीसरा अर्धशतक

गिल ने 36 गेंदों में पूरा किया पचासा। 14 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 113/5 शुभमन गिल (51) और कमलेश नागरकोटी (6)

08:37 PM, 26-Oct-2020

ओवर से सिर्फ तीन रन

मुरुगन अश्विन का बेहद कसा ओवर। 12 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 107/5 शुभमन गिल (48) और कमलेश नागरकोटी (3)

08:32 PM, 26-Oct-2020

कोलकाता को साझेदारी की दरकार

12 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 105/5 शुभमन गिल (47) और कमलेश नागरकोटी (2)

08:28 PM, 26-Oct-2020

सुनील नरेन आउट

कोलकाता नाइटराइडर्स की आधी टीम पवेलियन लौटी। अपने पहले ओवर में दो रन देने वाले क्रिस जॉर्डन ने इस बार नौ रन देते हुए सुनील नरेन जैसी बड़ी मछली फंसाई, जिन्होंने छह रन बनाए। 11 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 101/5 शुभमन गिल (45)
 

08:22 PM, 26-Oct-2020

इयोन मॉर्गन आउट

25 गेंद में 40 रन बनाकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे केकेआर के कप्तान आउट। नए गेंदबाज रवि बिश्नोई ने अपनी गूगली के जाल में फंसाया। अब नए बल्लेबाज सुनील नरेन। 10 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 92/4 शुभमन गिल (44) और सुनील नरेन (0)
 

08:18 PM, 26-Oct-2020

नौ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 82/3 शुभमन गिल (35) और इयोन मॉर्गन (39)

08:14 PM, 26-Oct-2020

14 रन आए आठवें ओवर से

आठ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 80/3 शुभमन गिल (34) और इयोन मॉर्गन (38)
 

08:09 PM, 26-Oct-2020

सातवें ओवर में 12 रन

सात ओवर के बाद KKR का स्कोर: 66/3 शुभमन गिल (27) और इयोन मॉर्गन (31)
 

08:05 PM, 26-Oct-2020

पावरप्ले में KKR का पलटवार

दो ओवर में तीन विकेट खोने के बाद शुभमन गिल और कप्तान इयोन मॉर्गन के बीच जबरदस्त अर्धशतकीय साझेदारी।
 

08:03 PM, 26-Oct-2020

शमी को 21 रन की पिटाई

पहली और तीसरी गेंद में इयोन मॉर्गन ने चौका मारे तो पांचवीं और छठी गेंद में शुभमन गिल के दो लगातार छक्के। छह ओवर के बाद KKR का स्कोर: 54/3 शुभमन गिल (26) और इयोन मॉर्गन (20)

07:58 PM, 26-Oct-2020

पांचवें ओवर से 10 रन

अर्शदीप को उनके दूसरे ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक चौके मारे। पांच ओवर के बाद KKR का स्कोर: 33/3 शुभमन गिल (14) और इयोन मॉर्गन (11)

07:54 PM, 26-Oct-2020

मोहम्मद शमी को मॉर्गन का चौका

ओवर से पांच रन आए। चार ओवर के बाद KKR का स्कोर: 23/3 शुभमन गिल (9) और इयोन मॉर्गन (6)

07:50 PM, 26-Oct-2020

अर्शदीप को पहली गेंद में शुभमन का चौका

इस ओवर से कुल आठ रन आए। तीन ओवर के बाद KKR का स्कोर: 18/3 शुभमन गिल (8) और इयोन मॉर्गन (2)

07:45 PM, 26-Oct-2020

दिनेश कार्तिक का भी खाता नहीं खुला

चौथी गेंद पर विकेट लेने के बाद क्रीज पर आए नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद जाने दी, लेकिन दूसरी बॉल पर ढेर हो गए। मोहम्मद शमी के इस हमले का डीके के पास कोई जवाब नहीं। अंपायर ने निसंकोच अंगुली उठा दी। डीआरएस में थर्ड अंपायर ने भी बल्ले का बाहरी किनारा लगने की पुष्टि की।
 

07:42 PM, 26-Oct-2020

एक ही ओवर में दूसरा विकेट

07:38 PM, 26-Oct-2020

दूसरा विकेट गिरा

राहुल त्रिपाठी भी आउट। मोहम्मद शमी की शानदार लैंथ बॉल त्रिपाठी के बल्ले का महीन किनारा लेते हुए विकेट के पीछे राहुल के दस्तानों में समां गई।

07:34 PM, 26-Oct-2020

दूसरी ही गेंद में विकेट

पिछले मैच में 53 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेलने वाले नितीश राणा अपनी पहली ही गेंद में आउट हो गए। पार्ट टाइम स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल ने राणा को गोल्डन डक का शिकार बनाया और अपने कप्तान का दांव सही साबित किया। एक ओवर के बाद KKR का स्कोर: 9/1 राहुल त्रिपाठी (7) और शुभमन गिल (2)

07:30 PM, 26-Oct-2020

मैच शुरू

शुभमन गिल का साथ देने नितीश राणा ही पहुंचे हैं। पंजाब ने पहला ओवर ग्लेन मैक्सवेल के हाथ में दिया है।

07:26 PM, 26-Oct-2020

केकेआर की ओर से कौन करेगा ओपनिंग?

भले ही केकेआर अंकतालिका में नंबर चार पर मौजूद हो, लेकिन उसकी प्लेइंग इलेवन कभी भी सेटल नहीं लगी। टीम ने सलानी बल्लेबाजी में कई प्रयोग किए, लेकिन कुछ काम न आया, पिछले मैच में शुभमन गिल का साथ देने आए नितीश आए ने अच्छी शुरुआत दी थी।

07:23 PM, 26-Oct-2020

07:16 PM, 26-Oct-2020

पंजाब के सुपर फैन

07:12 PM, 26-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

07:09 PM, 26-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: लोकेश राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, मनदीप सिंह, दीपक हुड्डा
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, 
  • विकेटकीपर: निकोलस पूरन,  
  • गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन और अर्शदीप सिंह

07:06 PM, 26-Oct-2020

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI

  • बल्लेबाज: इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी
  • विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
  • ऑलराउंडर: सुनील नरेन
  • गेंदबाज: पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा

07:03 PM, 26-Oct-2020

दोनों ही टीम में कोई बदलाव नहीं

इयोन मॉर्गन ने बताया कि आंद्रे रसेल अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है इसलिए उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं तो जीत के रथ पर सवार किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाज के आधार स्तंभ मयंक अग्रवाल भी अबतक फिट नहीं हुए हैं।

07:00 PM, 26-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीता

केएल राहुल ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है यानी इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स शारजाह के छोटे मैदान पर पहले बल्लेबाजी करेगी।

06:58 PM, 26-Oct-2020

पिछले मैच में चला था राणा का बल्ला

बैंगलोर के खिलाफ आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद केकेआर ने सुधरा हुआ प्रदर्शन किया तथा दिल्ली को 59 रन से पराजित किया। ओपनिंग पर उतरे नितीश राणा ने 81 रन की पारी खेली और सुनील नरेन (64) के साथ 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए। केकेआर को अगर अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। केकेआर की गेंदबाजी लॉकी फर्ग्यूसन के आने के बाद मजबूत हुई है।

06:55 PM, 26-Oct-2020

आज जीतते ही केकेआर आगे निकल जाएगा।

कोलकाता नाइटराइडर्स एक जीत के साथ 14 अंक वाली टीम होकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार हो जाएगी। केकेआर की टीम दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत टीम के खिलाफ जीत से उत्साहित है और वह विजय अभियान बरकरार रखने के लिए बेताब है।

06:52 PM, 26-Oct-2020

शानदार फॉर्म में किंग्स इलेवन पंजाब

राहुल की अगुवाई में पंजाबियों ने लगातार पांच मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर चोटी की दो टीमों मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो उसने अपने छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हालांकि किंग्स इलेवन को अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे।

 

06:48 PM, 26-Oct-2020

केकेआर के पक्ष में आंकड़े

  • कुल मैच: 26
  • केकेआर जीत: 18
  • पंजाब जीत: 08

06:45 PM, 26-Oct-2020

ऊपर-नीचे दोनों टीम

किंग्स इलेवन के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है जबकि केकेआर के 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।

06:40 PM, 26-Oct-2020

IPL 2020: किंग्स XI पंजाब की लगातार पांचवीं जीत, KKR को अंकतालिका में टॉप चार से किया बाहर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज लगातार चार जीत से उत्साहित किंग्स इलेवन पंजाब और प्लेऑफ के लिए चौथी सबसे प्रबल दावेदार कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर है।


विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें