kolkata knight riders vs delhi capitals Live Score: नितीश राणा के 53 गेंद में 81 रन और सुनील नरेन के 32 गेंदों में 64 रन के बूते कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 135/9 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने महज 20 रन देकर पांच विकेट लिए।
नितीश राणा के 53 गेंद में 81 रन और सुनील नरेन के 32 गेंदों में 64 रन के बूते कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 135/9 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने महज 20 रन देकर पांच विकेट लिए।
दिल्ली शर्मनाक हार की ओर
वरुण दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने टूर्नामेंट में पांच विकेट चटकाए। इससे पहले अंकित राजपूत ने 2018 में हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की ओर से खेलते हुए 5/14 लिए थे। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 127/7 रविचंद्रन अश्विन (7) और कागिसो रबाडा (9)
पैट कमिंस की आखिरी बॉल पर अश्विन ने चौका मारा। ओवर से सात रन आए। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 119/7 रविचंद्रन अश्विन (5) और कागिसो रबाडा (3)
अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (6) और आउट करने के बाद वरुण ने पांचवीं बॉल पर अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। अब यहां से दिल्ली की जीत असंभव। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 112/7 रविचंद्रन अश्विन (0) और कागिसो रबाडा (1)
बल्ले से हिट रहे नरेन गेंदबाजी में बिना विकेट के रह गए। चार ओवर के कोटे में 37 रन दिए। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 110/5 मार्कस स्टोइनिस (6) और अक्षर पटेल (8)
14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 99/5 मार्कस स्टोइनिस (2) और अक्षर पटेल (1)
वरुण चक्रवर्ती को एक और सफलता। सीमा रेखा पर राहुल त्रिपाठी ने लपका। 5 गेंदों में 10 रन बनाकर हेटमेयर आउट।
ओवर से 13 रन। हेटमेयर ने ओवर का एकमात्र छक्का मारा। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 94/3 श्रेयस अय्यर (46) और शिमरोन हेटमेयर (10)
ऋषभ पंत की दो चौके और एक छक्के वाली 33 गेंदों में 27 रन की पारी का अंत। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में दिल्ली को झटका दिया। ओवर से एक सफलता के साथ पांच रन। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 81/3 श्रेयस अय्यर (40) और शिमरोन हेटमेयर (3)
लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक रणनीति। तीसरे ओवर में 12 रन लिए। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 76/2 श्रेयस अय्यर (38) और ऋषभ पंत (27)
सुनील नरेन के दूसरे ओवर से छह रन आए। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 64/2 श्रेयस अय्यर (27) और ऋषभ पंत (26)
लॉकी फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद में ऋषभ पंत का चौका। ओवर से सात रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 58/2 श्रेयस अय्यर (24) और ऋषभ पंत (23)
लॉकी फर्ग्यूसन को उनके पहले ओवर में आठ रन पड़े। पंत ने तीसरी गेंद में चौका मारा। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 44/2 श्रेयस अय्यर (18) और ऋषभ पंत (16)
कमलेश नागरकोटी की जबरदस्त वापसी। दूसरे ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 36/2 श्रेयस अय्यर (17) और ऋषभ पंत (9)
प्रसिद्ध कृष्णा के नौ गेंदों वाले ओवर का अंत। दो नो बॉल और एक वाइड के साथ कुल 12 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 33/2 श्रेयस अय्यर (1ॉ6) और ऋषभ पंत (7)
कमलेश नागरकोटी के पहले ओवर से 8 रन आए। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 21/2 श्रेयस अय्यर (15) और ऋषभ पंत (0)
दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बड़ा झटका। पैट कमिंस ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट लिया। शिखर धवन को ऑफ स्टंप उखड़ गया। लगातार दो शतक बनाने के बाद आज के मैच में गब्बर छह गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। परेशानियों में दिल्ली कैपिटल्स। विकेट के साथ ओवर से महज एक रन ही आया। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 13/2 श्रेयस अय्यर (7) और ऋषभ पंत (0)
प्रसिद्ध कृष्णा की आखिरी गेंद पर आई बाउंड्री। ओवर से कुल आठ रन। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 12/1 शिखर धवन (6) और श्रेयस अय्यर (6)
आते ही पहली गेंद में कप्तान का चौका। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 4/1 शिखर धवन (0) और श्रेयस अय्यर (4)
अजिंक्य रहाणे पारी की पहली ही गेंद पर अपना विकेट फेंककर जाते हुए। सीजन में आज पहली बार उन्हें ओपनिंग का जिम्मा मिला था, लेकिन पैट कमिंस ने LBW आउट किया।
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन पर दारोमदार। पहला ओवर पैट कमिंस फेंक रहे।
नॉर्ट्जे को एक चौका मॉर्गन तो दूसरा राणा ने मारा। कुल 9 रन आए। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 170/4 नितीश राणा (69) और इयोन मॉर्गन (5)
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को यह सफलता उनके मुख्य गेंदबाज कागिसो रबाडा ने दिलाई। 16.4 ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उनकी 32 गेंदों में 64 रन की पारी का अंत। नरेन ने चार छक्के और छह चौके मारे। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 161/4 नितीश राणा (65)
कैंसर से कल नितीश राणा के ससुर का देहांत हुआ, आज अर्धशतक लगाने के बाद उनके नाम की जर्सी लहराकर श्रद्धांजलि दी। तुषार देशपांडे ने अपने आखिरी ओवर में आठ रन देकर स्पैल का अंत बिना किसी सफलता के 40 रन लुटाकर किया। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 150/3 नितीश राणा (60) और सुनील नरेन (60)
सुनील नरेन जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। अश्विन को इस ओवर में 15 रन मारे गए। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 142/3 नितीश राणा (56) और सुनील नरेन (57)
इस सीजन केकेआर के लिए पहली शतकीय साझेदारी
स्टोइनिस की पहली बॉल पर नरेन का छक्का। दूसरी गेंद में चौका। आखिरी बॉल पर राणा ने चौके के लिए भेजा। ओवर से 16 रन आए। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 127/3 नितीश राणा (55) और सुनील नरेन (44)
चौके के साथ राणा ने यह मुकाम हासिल किया। 35 गेंदों की इस पारी में उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का आया। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 111/3 नितीश राणा (50) और सुनील नरेन (33)
राणा ने पहली और पांचवीं गेंद पर चौका मारा तो तीसरी बॉल पर नरेन ने अश्विन को छक्के के लिए भेजा। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 103/3 नितीश राणा (44) और सुनील नरेन (31)
मार्कस स्टोइनिस को शुरुआती दो गेंदों में नितीश राणा ने लगातार चौके मारे। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 86/3 नितीश राणा (34) और सुनील नरेन (24)
10वें ओवर में 18 रन। पारी का अबतक का सबसे बड़ा ओवर। तुषार देशपांडे को दोनों ही बल्लेबाजों ने रिमांड पर लिया। दो चौका और एक छक्का। पिछले दो ओवर में 31 रन आए। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 75/3 नितीश राणा (24) और सुनील नरेन (24)
पारी की शुरुआत में आकर तेजी से रन बनाने वाले सुनील नरेन आज पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए हैं। अपना पहला ओवर फेंक रहे रविचंद्रन अश्विन को नरेन ने महंगा साबित कर दिया। एक चौका और एक छक्का। ओवर से कुल 13 रन। पारी का सबसे बड़ा ओवर। नौ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 57/3 नितीश राणा (17) और सुनील नरेन (13)
रबाडा के ओवर से महज तीन रन और दिनेश कार्तिक के रूप में बड़ा विकेट। आठ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 44/3 नितीश राणा (16) और सुनील नरेन (1)
छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 42/2 नितीश राणा (15) और दिनेश कार्तिक (3)
ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने चौका मारा था चौथी गेंद में एनरिच नॉर्ट्जे ने क्लीन बोल्ड कर दिया। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 36/2 नितीश राणा (13) और दिनेश कार्तिक (1)
अक्षर पटेल ने पहले ओवर में सात रन दिए। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 29/1 नितीश राणा (12) और राहुल त्रिपाठी (8)
तुषार देशपांडे का दूसरा ओवर। दूसरी गेंद पर राणा ने चौका मारा। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 16/1 नितीश राणा (7) और राहुल त्रिपाठी (0)
आठ गेंदों में दो चौके की मदद से शुभमन गिल 9 रन बनाकर आउट। एनरिच नॉर्ट्जे शॉर्ट लैंथ बॉल को पंच मारने की फिराक में वह बैकवर्ड पॉइंट में अक्षर पटेल द्वारा लपके गए। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 11/1 नितीश राणा (2)
गेंदबाज तुषार देशपांडे को शुभमन गिल ने दूसरी और पांचवीं बॉल पर चौका मारा। एक ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 8/0 शुभमन गिल (8) और नितीश राणा (0)
खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी को बाहर कर अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पर फिर दांव लगाया गया है। डेनियल सैम्स की जगह एनरिच नॉर्ट्जे को मौका दिया गया है।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है।
केकेआर के अभी 10 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है, लेकिन इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने अंक बढ़ाने के लिए बेताब होगी।
दिल्ली की तरफ से शिखर धवन बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले दोनों मैच में शतक जमाए हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा