फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: कोलकाता की जीत में चमके राहुल त्रिपाठी, चेन्नई को 10 रन से हराया

Wed, 07 Oct 2020 11:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

KKR vs CSK Live IPL Score: राहुल त्रिपाठी (81 रन, 51 गेंदें, 8 चौके और तीन छक्के) की उम्दा पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में चेन्नई सुपकिंग्स को 10 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित ओवरों में 167 रन बनाए और सीएस को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी - फोटो : @IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:31 PM, 07-Oct-2020

कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया

राहुल त्रिपाठी (81 रन, 51 गेंदें, 8 चौके और तीन छक्के) की उम्दा पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में चेन्नई सुपकिंग्स को 10 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित ओवरों में 167 रन बनाए और सीएस को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए राहुल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन ने 50 और अंबाती रायुडू ने 30 रनों का योगदान दिया।

शुरुआत में चेन्नई ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन तीन विकेट गिर जाने के पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। 101 रन के स्कोर पर चेन्नई के तीन विकेट गिर चुके थे। वहीं, 129 रन के स्कोर सीएसके की  आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। धोनी और सैम करन के रूप में सीएसके को क्रमशः चौथा और पांचवां झटका लगा। रविंद्र जडेजा 21 और केदार जाधव 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। बता दें कि इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स की अंकतालिका में छह अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई की टीम चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।  
 

 

11:26 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई को जीत के लिए 6 गेदों में 26 रन चाहिए

चेन्नई को जीत के लिए 6 गेदों में 26 रन चाहिए.. केदार जाधव और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद

11:21 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 36 रन चाहिए

18वें ओवर में केवल तीन रन आए। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 36 रन की दरकार है।

विज्ञापन
11:16 PM, 07-Oct-2020

सैम करन आउट, CSK की आधी टीम लौटी पवेलियन

रसेल ने सैम करन को किया चलता..वह 17 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल ने उन्हें मोर्गन के हाथों कैच आउट कराया।

11:14 PM, 07-Oct-2020

18 गेदों में 39 रन की दरकार

चेन्नई को जीत के लिए 18 गेदों में 39 रन की दरकार है। केदार जाधव 0 और सैम करन 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
11:11 PM, 07-Oct-2020

धोनी आउट

KKR को मिली बड़ी सफलता, धोनी को किया चलता... 16.3 ओवर्स में वरुण चक्रवर्ती ने धोनी को अपना शिकार बनाया।

11:08 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 44 रन चाहिए

11:06 PM, 07-Oct-2020

सैम करन ने लगाया लंबा छक्का..
इस ओवर में 16 रन। 16 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 124/3..एमएस धोनी 7 और सैम करन 16 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 

11:03 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 58 रन चाहिए
15 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 111/3..एमएस धोनी 6 और सैम करन 4 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:59 PM, 07-Oct-2020

CSK को जीत के 36 गेंदों में 64 रन की दरकार

14 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 104/3..एमएस धोनी 1 और सैम करन 1 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से CSK को जीत के लिए 36 गेंदों में 64 रन की दरकार है।

10:56 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई को लगा बड़ा झटका, वॉटसन 50 बनाकर आउट

13.1 ओवर्स में सुनील नरेन ने चेन्नई को शेन वॉटसन के रूप में बड़ा झटका दिया। वह 40 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। नरेन ने उन्हें LBW आउट किया। हालांकि, वॉटसन ने DRS लिया लेकिन यह फैसला KKR के पक्ष में गया।

10:53 PM, 07-Oct-2020

13 ओवर्स के बाद CSK का स्कोर 101/2

13 ओवर्स के बाद CSK का स्कोर 101/2 शेन वॉटसन 50 और एमएस धोनी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:52 PM, 07-Oct-2020

शेन वॉटसन ने 39 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

शेन वॉटसन ने 39 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से शानदार अर्धशतक लगाया। यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी है। वहीं, आईपीएल में उनका यह 21वां अर्धशतक है।
 

10:45 PM, 07-Oct-2020

CSK को लगा दूसरा झटका

KKR को मिली बड़ी सफतला, रायुडू 30 रन बनाकर आउट....12. 1 ओवर में चेन्नई सुपकिंग्स को अंबाती रायुडू (30) के रूप में दूसरा झटका लगा। नागरकोटी ने रायुडू को गिल के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए वॉटसन और रायुडू के बीच 69 रन की साझेदारी हुई।

10:44 PM, 07-Oct-2020

CSK को जीत के लिए 48 गेंदों में 69 रन की दरकार

12 ओवर्स के बाद CSK का स्कोर 99/1. शेन वॉटसन 49 और अंबाती रायुडू 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:39 PM, 07-Oct-2020

11 ओवर्स के बाद CSK का स्कोर 94/1

इस ओवर में केवल 4 रन आए। 11 ओवर्स के बाद CSK का स्कोर 94/1. शेन वॉटसन 48 और अंबाती रायुडू 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:36 PM, 07-Oct-2020

अर्धशतक से तीन कदम दूर वॉटसन

शेन वॉटसन अपने अर्धशतक से बस तीन कदम दूर हैं।

10:34 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 90/1

10 ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 90/1. शेन वॉटसन 47 और अंबाती रायुडू 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:29 PM, 07-Oct-2020

नौवें ओवर में 9 रन आए

इस ओवर में 9 रन आए। नौ ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 78/1. शेन वॉटसन 37 और अंबाती रायुडू 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:25 PM, 07-Oct-2020

आठ ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 69/1

आठ ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 69/1. शेन वॉटसन 30 और अंबाती रायुडू 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:20 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 62/1

सात ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 62/1. शेन वॉटसन 28 और अंबाती रायुडू 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:12 PM, 07-Oct-2020

पावरप्ले में 54 रन आए

इस ओवर में 13 रन आए। छह ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 54/1. शेन वॉटसन 26 और अंबाती रायुडू 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर ने पावरप्ले में 52 रन बनाए थे और उसके एक विकेट गिरे थे।

10:11 PM, 07-Oct-2020

वॉटसन का लाजवाब छक्का

शेन वॉटसन ने 5.3 ओवरों में 67 मीटर का शानदार छक्का लगाया।

10:08 PM, 07-Oct-2020

5 ओवरों के बाद CSK का स्कोर 41/1

पांच ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 41/1. शेन वॉटसन 15 और अंबाती रायुडू 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:03 PM, 07-Oct-2020

चार ओवरों के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 32/1

चार ओवरों के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 32/1. शेन वॉटसन 13 और अंबाती रायुडू 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:00 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई को लगा बड़ा झटका, डुप्लेसिस आउट

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को फाफ डुप्लेसिस (17) के रूप में पहला झटका लगा। शिवम मावी ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराया। रायुडू बल्लेबाजी करने आए।

09:55 PM, 07-Oct-2020

तीन ओवर्स के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 25/0

तीन ओवर्स की  समाप्ति के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का स्कोर 25/0. शेन वॉटसन 7 और फाफ डुप्लेसिस 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:51 PM, 07-Oct-2020

CSK का स्कोर 18/0

दूसरे ओवर में 12 रन आए...CSK का स्कोर 18/0. शेन वॉटसन 7 और फाफ डुप्लेसिस 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:45 PM, 07-Oct-2020

पहले ओवर में केवल 6 रन आए

पहले ओवर में केवल 6 रन आए। शेन वॉटसन 5 और फाफ डुप्लेसिस 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:40 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, पहला ओवर कमिंस के हाथों में

कोलकाता के 167 रन के जवाब में चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्रीज पर शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस मौजूद हैं। 

09:30 PM, 07-Oct-2020

आखिरी ओवर में बर्थडे ब्वॉय ब्रावो ने झटके 2 विकेट

20वें ओवर में बर्थडे ब्वॉय ब्रावो ने झटके 2 विकेट। ब्रावो ने चार ओवरों में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

09:26 PM, 07-Oct-2020

KKR ने चेन्नई को दिया 168 रन का लक्ष्य

राहुल त्रिपाठी (81 रन, 51 गेंदें, 8 चौके और तीन छक्के) की उम्दा पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को आईपीएल 2020 के 21वें मुकाबले में चेन्नई के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित ओवरों में 167 रन बनाए। पैट कमिंस 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, चेन्नई की तरफ से कर्ण शर्मा (2) और शार्दुल ठाकुर (2) ने शानदार गेंदबाजी की।  वहीं, आखिरी ओवर में बर्थडे ब्वॉय ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। 
 

09:23 PM, 07-Oct-2020

KKR को नौवां झटका

19.5 ओवर्स में ब्रावो ने कोलकाता को नौवां झटका दिया। शिवम मावी शून्य पर आउट।

09:21 PM, 07-Oct-2020

KKR को आठवां झटका

19.2 ओवर्स में ब्रावो ने कोलकाता को आठवां झटका दिया। कमलेश नागरकोटी शून्य पर आउट।

09:19 PM, 07-Oct-2020

अब केवल 6 गेंदों का खेल बचा है

19 ओवर्स का खेल खत्म.. KKR का स्कोर 162/7... पैट कमिंस 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:17 PM, 07-Oct-2020

KKR को सातवां झटका

कोलकाता को सातवां झटका लगा। कप्तान दिनेश कार्तिक 12 रन बनाकर आउट। कार्तिक को सैम करन ने शार्दुुल के हाथों कैच आउट कराया।

09:16 PM, 07-Oct-2020

जडेजा की शानदार फील्डिंग

18.5 ओवर्स में जडेजा की शानदार फील्डिंग..सिक्स को रोका

09:12 PM, 07-Oct-2020

18 ओवर्स का खेल खत्म

अब केवल 12 गेंदों का खेल बचा है। कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 154/6...दिनेश कार्तिक 7 और पैट कमिंस 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:12 PM, 07-Oct-2020

कमिंस का शानदार सिक्स

पैट कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया।

09:08 PM, 07-Oct-2020

18 गेंदों का खेल बचा है

17 ओवर्स की समाप्ति के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 140/6...दिनेश कार्तिक 5 और पैट कमिंस 0 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

09:04 PM, 07-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी 81 रन बनाकर आउट

कोलकाता का छठा विकेट गिरा...राहुल त्रिपाठी 81 रन बनाकर आउट। ब्रावो ने 16.5 ओवर्स में त्रिपाठी को वॉटसन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

08:58 PM, 07-Oct-2020

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 133/5

16 ओवर्स की समाप्ति के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 133/5...राहुल त्रिपाठी 75 और दिनेश कार्तिक 4 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

08:55 PM, 07-Oct-2020

KKR की आधी टीम लौटी पवेलियन

शार्दुल ठाकुर ने 15.2 ओवर्स में कोलकाता को आंद्रे रसेल (2) के रूप में पांचवां झटका दिया।

08:53 PM, 07-Oct-2020

15 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 128/4

इस ओवर में 14 रन आए। 15 ओवर्स का खेल खत्म...कोलकाता का स्कोर 128/4...राहुल त्रिपाठी 74 और आंद्रे रसेल 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:52 PM, 07-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी का शानदार छक्का

14.4 ओवर्स में राहुल त्रिपाठी ने लगाया शानदार छक्का

08:50 PM, 07-Oct-2020

14 ओवर्स का खेल खत्म, स्कोर KKR का 114/4

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर सैम करन ने कोलकाता को चौथा झटका दिया। करन ने मोर्गन (7) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच ाउट कराकर चलता किया। 14 ओवर्स का खेल खत्म...कोलकाता का स्कोर 114/4...राहुल त्रिपाठी 62 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:48 PM, 07-Oct-2020

कोलकाता को लगा चौथा झटका

इयोन मोर्गन 7 रन बनाकर आउट।
 

08:40 PM, 07-Oct-2020

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 109/3

13 ओवर्स की समाप्ति के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 109/3...राहुल त्रिपाठी 58 और इयोन मोर्गन 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

08:40 PM, 07-Oct-2020

कर्ण शर्मा का आखिरी ओवर

अपने आखिरी ओवर में कर्ण शर्मा ने 4 रन दिए। शर्मा ने कुल चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट झटके। 

08:37 PM, 07-Oct-2020

जडेजा ने नरेन का पकड़ा शानदार कैच

08:35 PM, 07-Oct-2020

12 ओवर्स का खेल खत्म, KKR का स्कोर 105/3

12 ओवर्स की समाप्ति के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 105/3...राहुल त्रिपाठी 56 और इयोन मोर्गन 4 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

08:33 PM, 07-Oct-2020

इयोन मोर्गन बल्लेबाजी करे के लिए आए

सुनील नरेन के आउट होने के बाद इयोन मोर्गन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। 

08:33 PM, 07-Oct-2020

11 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 98/3

11 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 98/3...राहुल त्रिपाठी 56 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

08:30 PM, 07-Oct-2020

KKR का तीसरा विकेट गिरा, नरेन आउट

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर कर्ण शर्मा ने KKR को तीसरा झटका दिया। शर्मा ने सुनील नरेन (17) को डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। मैच में कर्ण शर्मा का यह दूसरा विकेट है।

08:24 PM, 07-Oct-2020

10 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 93/2

10 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 93/2...राहुल त्रिपाठी 53 और सुनील नरेन 15 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 
 

08:21 PM, 07-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी ने जड़ा अर्धशतक

इस एक रन के साथ राहुल त्रिपाठी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 31 गेंदों में राहुल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनका पांचवां अर्धशतक है।
 

08:19 PM, 07-Oct-2020

9 ओवरों के बाद KKR का स्कोर 74/2

इस ओवर में 4 रन और एक विकेट गिरे...राहुल त्रिपाठी 48 और सुनील नरेन 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:15 PM, 07-Oct-2020

नीतीश राणा आउट, कोलकाता को लगा दूसरा झटका

8.1 ओवरों में कर्ण शर्मा ने कोलकाता को दूसरा झटका दिया। उन्होंने नीतीश राणा (9) को जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। शर्मा इस सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं और यह उनका पहला विकेट है।
 

08:15 PM, 07-Oct-2020

8 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 70/1

आठ ओवर्स की समाप्ति के बाद कोलकाता का स्कोर  70/1...राहुल त्रिपाठी 46 और नीतीश राणा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:10 PM, 07-Oct-2020

सात ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 64/1

सातवें ओवर्स में आए सात छह रन। कोलकाता का स्कोर 64/1..राहुल त्रिपाठी 41 और नीतीश राणा 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:08 PM, 07-Oct-2020

शानदार फॉर्म में राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कर्ण शर्मा की चौथी गेंद पर जड़ा सिक्स।

08:06 PM, 07-Oct-2020

सातवां ओवर कर्ण शर्मा के हाथ में

सातवां ओवर कर्ण शर्मा फेंक रहे हैं। धोनी ने शर्मा को पीयूष चावला की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

08:04 PM, 07-Oct-2020

स्ट्रेटेजिक टाइम आउट

स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया है।..केकेआर का स्कोर 52/1

08:03 PM, 07-Oct-2020

पावरप्ले में आए 52 रन

छह ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। केकेआर का स्कोर 52/1. राहुल त्रिपाठी 31 और नीतीश राणा 6 रन बनाकर नबाद हैं।

08:02 PM, 07-Oct-2020

केकेआर का स्कोर 50 के पार

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 50 के पार हो गया। 

08:01 PM, 07-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी ने जड़ा 79 मीटर का शानदार छक्का

5.4 ओवर्स में राहुल त्रिपाठी ने जड़ा 79 मीटर का शानदार छक्का लगाया।

07:57 PM, 07-Oct-2020

पांच ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 41/1

पांच ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 41/1...राहुल त्रिपाठी 23 और नीतीश राणा 4 रन बनाकर नाबाद हैं। 

07:56 PM, 07-Oct-2020

राणा ने चौके के साथ खोला खाता

शुभमन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा ने चौके के साथ खाता खोला।

07:53 PM, 07-Oct-2020

कोलकाता को लगा पहला झटका, शुभमन गिल आउट

4.2 ओवरों में शार्दुल ठाकुर ने कोलकाता को दिया पहला झटका, शुभम गिल 11 रन बनाकर आउट। शार्दुल ने गिल को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए त्रिपाठी और गिल के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। नीतीश राणा बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। 
 

07:50 PM, 07-Oct-2020

चार ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 36/0

चार ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 36/0..राहुल त्रिपाठी 23 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:47 PM, 07-Oct-2020

तीसरे ओवर में तीन चौके लगे

इस ओवर में 15 रन आए...तीन चौके लगे। तीन ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 25/0...राहुल त्रिपाठी 14 और शुभमन गिल 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:42 PM, 07-Oct-2020

शुभमन गिल ने लगाया शानदार चौका

2.3 ओवर्स में शुभमन गिल ने लगाया शानदार चौका लगाया। 

07:40 PM, 07-Oct-2020

दूसरे ओवर में केवल 3 रन आए

दूसरे ओवर में केवल 3 रन आए...दो ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 10/0.. शुभमन गिल 3 और राहुल त्रिपाठी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:35 PM, 07-Oct-2020

पहले ओवर में 7 रन आए

पहले ओवर में सात रन आए। कोलाकात का स्कोर 7/0..शुभमन गिल 1 और राहुल त्रिपाठी 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:33 PM, 07-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी ने चौके से शुरुआत की

राहुल त्रिपाठी ने पाैरी की शुरुआत चौके के साथ की।

07:32 PM, 07-Oct-2020

पहला ओवर दीपक चाहर के हाथ में

चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहला ओवर दीपक चाहर फेंक रहे हैं। 

07:28 PM, 07-Oct-2020

कोलकाता की बल्लेबाजी शुूरू

कोलकाता की बल्लेबाजी शुूरू हो चुकी है। शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

07:27 PM, 07-Oct-2020

कार्तिक ने नहीं किया प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव

07:12 PM, 07-Oct-2020

दोनों टीमें

07:11 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।
 
 

07:09 PM, 07-Oct-2020

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
 

07:06 PM, 07-Oct-2020

चेन्नई की टीम में एक बदलाव

चेन्नई की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। धोनी ने पीयूष चावला की जगह कर्ण शर्मा को मौका दिया है। वहीं, दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

07:02 PM, 07-Oct-2020

दिनेश कार्तिक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

इस मुकाबले में केलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते नजर आएगी।

06:54 PM, 07-Oct-2020

धोनी गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए

06:53 PM, 07-Oct-2020

IPL में आमने सामने

KKR ने 7 जीता, धोनी की टीम चेन्नई ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है।

06:50 PM, 07-Oct-2020

पिच मददगार, अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा

इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत-4, चेज करते हुए जीत-3

06:48 PM, 07-Oct-2020

माइक हसी और स्टीफन फ्लेमिंग बातचीत करते हुए

06:47 PM, 07-Oct-2020

CSK बनाम KKR

06:46 PM, 07-Oct-2020

मैदान पूरी तरह से तैयार

06:45 PM, 07-Oct-2020

मैदान पर हसी और मैकुलम

06:43 PM, 07-Oct-2020

बर्थडे ब्वॉय ब्रावो का दिखेगा जलवा

06:42 PM, 07-Oct-2020

धोनी को वॉटशन और फाफ से फिर उम्मीद

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को आज फिर शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी से उम्मीद होगी, जिसने पंजाब के खिलाफ टीम को 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई थी। वॉटसन ने 53 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए थे। वहीं, फाफ ने इतने ही गेंदों में 87 रन की नाबाद पारी खेली थी।

06:37 PM, 07-Oct-2020

अपने लय में लौटी है चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम

लगातार तीन हार के बाद धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स अपने लय में लौटी है। उद्घाटन मैच जीतने के बाद सीएसके को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते कप्तान धोनी को कई आलोचनाओं का शिकार भी झेलना पड़ा। इसके बाद पंजाब के खिलाफ चेन्नई ने 10 विकेट से जीत हासिल कर फॉर्म में लौटी है। 

06:34 PM, 07-Oct-2020

कप्तान कार्तिक के लिए आज का मैच अग्निपरीक्षा से कम नहीं

आज का मुकाबला कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा, जो कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस सीजन में अभी तक नहीं चल सके हैं। 

06:30 PM, 07-Oct-2020

IPL 2020: कोलकाता की जीत में चमके राहुल त्रिपाठी, चेन्नई को 10 रन से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें अबुधाबी में आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। पिछले मैच में एकतरफा जीत के बाद चेन्नई की टीम अपनी लय में लौट चुकी है। वहीं, बड़े-बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद केकेआर की टीम अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें