फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल 2023 में कोलकाता के लिए खेलेंगे शार्दुल ठाकुर, ट्रेड विंडो के जरिए दिल्ली से केकेआर पहुंचे

Mon, 14 Nov 2022 03:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता की टीम आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले तीन बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ चुकी है। ऐसे में यह तय है कि मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता के कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेड विंडो के जरिए शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है। शार्दुल पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद खबरें आ रही थीं कि दिल्ली की टीम शार्दुल को ट्रेड करना चाहती है और अब कोलकाता की टीम शार्दुल को अपने साथ जोड़ने पर राजी हो गई है।
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में शार्दुल ने दिल्ली के लिए 14 मैच में 15 विकेट लिए थे, लेकिन उनका इकोनॉमी रेट 9.79 का रहा था। वहीं, बल्ले के साथ भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 138 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने शार्दुल को 10.75 करोड़ में खरीदा था। अब इसी कीमत कोलकाता ने शार्दुल को अपनी टीम में शामिल किया है। 

कोलकाता की टीम इससे पहले ट्रेड विंडो के जरिए ही पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटंस से दो खिलाड़ी ले चुकी है। इनमें तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन और विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज शामिल हैं। लोकी फर्ग्यूसन को भी गुजरात टाइटंस ने मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज 50 लाख की कीमत पर गुजरात के साथ जुडे़ थे। इस हिसाब से कोलकाता की टीम ट्रेड विंडो के जरिए 21.25 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और 15 नवंबर तक कई खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।
विज्ञापन


इस साल सभी टीमों के 15 नवंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। इससे पहले सभी टीमों के लिए ट्रेड विंडो खुली हुई है और वह टीमों का अदान-प्रदान कर सकती हैं। ट्रेड विंडो में कोलकाता की टीम सबसे ज्यादा सक्रिय रही है और अब तक तीन खिलाड़ियों को खरीद चुकी है। 

आईपीएल 2022 में कोलकाता की टीम सातवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद से मैनेजमेंट ने टीम में काफी बदलाव करने का फैसला किया है। इसी वजह से यह टीम ट्रेड विंडो में भी काफी सक्रिय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें