फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में नहीं खेलेगा 48 साल का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, कोच से भी 10 साल ज्यादा थी उम्र

Mon, 13 Jan 2020 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रवीण तांबे और ब्रैंडन मैकुलम - फोटो : ट्विटर
प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13वें सीजन के लिए खरीदा था, लेकिन उनके लिए अब बुरी खबर है कि वह आईपीएल 2020 में नहीं खेल पाएंगे। यह इसलिए क्योंकि वह टी-10 लीग में खेल चुके हैं। बता दें कि आईपीएल का आगामी सीजन 29 मार्च से शुरू हो रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pravin tambe
अधिकारी ने कहा, 'बीसीसीआई का नियम साफ तौर पर यह कहता है कि भारतीय खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में खेलेंगे या फिर वह इससे दूर रहें और अन्य देशों की लीगों में खेलें। उनका नाम टी-10 लीग में भेजना और अब उन्हें आईपीएल का हिस्सा बनाना साफ तौर पर बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ होगा। इसलिए वह नहीं खेल सकते।'
विज्ञापन

3 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख की बेस प्राइस में अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे को अपने साथ जोड़ा था। प्रवीण तांबे पहले ही इस टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। 48 साल के तांबे ने 2013 में 41 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण किया था। वह अभी तक आईपीएल में 33 मैचों में 28 विकेट ले चुके हैं।

4 of 5
प्रवीण तांबे और ब्रैंडन मक्कुलम - फोटो : ट्विटर
तांबे की उम्र केकेआर के कोच से भी 10 साल ज्यादा है। कोलकाता नाइटराइजर्स के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम की आयु 38 साल है। प्रवीण तांबे ने अपना करियर ही 40 साल से ज्यादा की उम्र में शुरू किया था। तांबे ने 2013 तक किसी फर्स्ट क्लास साइड तक के लिए कोई बड़ा मैच तक नहीं खेला था, लेकिन 2013 में राहुल द्रविड़ की नजर उन पर पड़ी और द्रविड़ ने 41 साल के तांबे को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pravin tambe
मई 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते हुए तांबे ने जब IPL डेब्यू किया तब उनकी उम्र 41 साल 7 महीने थी। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा उम्र में IPL डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए थे। हालांकि दो साल बाद ही ये रिकॉर्ड ब्रेड हॉग ने 44 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें