फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR: खराब फील्डिंग पर फूटा केकेआर के मुख्य कोच नायर का गुस्सा, कोहली का कैच छूटने पर जताई नाराजगी

Thu, 14 May 2026 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

केकेआर को आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने स्वीकार किया कि केकेआर को कोहली का कैच छोड़ना भारी पड़ा। आरसीबी की जीत में कोहली का योगदान सबसे अहम रहा जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के चेज के दौरान विराट कोहली का कैच छोड़ना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। कोहली की नाबाद शतकीय पारी के बूते आरसीबी ने बुधवार को केकेआर को छह विकेट से हराया। विराट ने 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। केकेआर के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गई है। आरसीबी ने केकेआर से मिले 193 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किया।
विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ गरजा कोहली का बल्ला
पिछली दो पारियों में शून्य पर आउट हुए कोहली केकेआर के खिलाफ शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए। हालांकि, जब कोहली 21 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो केकेआर के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने कोहली का कैच छोड़ दिया था, जो टीम को काफी महंगा पड़ा। केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायक ने कहा, जब आप विराट कोहली का कैच ड्रॉप करते हैं, खासकर रनों का पीछा करने के दौरान, तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है। बहुत सी चीजें हैं जो बेहतर हो सकती थीं। विराट का कैच बहुत मुश्किल था।

नायर ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी की ओर भी इशारा किया, जिससे बीच के ओवरों में एक बड़ा खालीपन आ गया। उन्होंने कहा, अगर हमारे पास और 10-15 रन होते, तो शायद गेम बदल जाता। अगर वे कैच लिए जाते, तो शायद गेम बदल जाता। वरुण चक्रवर्ती खेलते, तो शायद गेम बदल सकता था। 

केकेआर के बल्लेबाजों ने किया बेहतर प्रदर्शन
केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। अंगकृष रघुवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली, तो रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 49 रनों का योगदान दिया। नायर ने कहा, पिच शुरू से आखिरी तक अच्छी थी। जब भी थोड़ी बारिश होती है, तो पहले कुछ ओवर में आप उम्मीद करते हैं कि गेंद स्विंग करेगी और थोड़ी सीम करेगी, जो हुआ, लेकिन मुझे फिर भी लगा कि हमने बोर्ड पर काफी रन बना लिए हैं, क्योंकि बीच में जब हमने यह चर्चा की, तो हमें लगा कि 180-200 के बीच कहीं भी अच्छा स्कोर होगा।
विज्ञापन

अभिषेक बोले- वरुण की कमी खली
अभिषेक नायर ने माना कि केकेआर को वरुण चक्रवर्ती की कमी खली। उन्होंने कहा,वरुण की बात करें तो, हमने सुनील नरेन और वरुण की जोड़ी के साथ बहुत अच्छा किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने इस सीजन में उन्हें बहुत मिस किया है, यह दूसरी बार है जब उन्हें फ्रैक्चर हुआ है, जो उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन आपको हमेशा वरुण की कमी खलेगी। हम सुनील और वरुण की एक साथ गेंदबाजी करने की क्वालिटी जानते हैं, इसलिए वरुण की जगह लेना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें