फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर को किया रिलीज, आईपीएल 2026 में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

Sat, 03 Jan 2026 03:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश के बाद उन्हें टीम से रिलीज करने की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद केकेआर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को रिलीज किया है। इससे यह साफ हो गया है कि मिनी नीलामी में बिकने के बावजूद मुस्तफिजुर आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन

क्यों लेना पड़ा फैसला?
बीसीसीआई ने को यह फैसला मुस्तफिजुर को लेकर चल रहे विवाद के बाद लेना पड़ा। दरअसल, विवाद की जड़ में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की घटनाएं हैं। इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे। विवाद को बढ़ता देख बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। अब केकेआर ने इस निर्देश का पालन करते हुए मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज कर दिया है। 

केकेआर ने की पुष्टि
केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज करने की पुष्टि करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि करता है कि आईपीएल के नियामक बीसीसीआई-आईपीएल ने आईपीएल के आगामी सत्र से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद खिलाड़ी को रिलीज कर दिया गया है। आईपीएल नियमनुसार बीसीसीआई केकेआर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी मुहैया कराएगा और इस बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी। 

बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा था
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था, हाल ही में देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दें। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट की मांग करता है, तो बीसीसीआई उसे इसकी अनुमति देगा।

पहली बार केकेआर से जुड़े थे मुस्तफिजुर
पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था। रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। रहमान 2016 से आठ बार आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने केवल 2019 और 2020 में टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था। वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। तीन बार के चैंपियन केकेआर ने पहली बार उन्हें अपनी टीम से जोड़ा था। 
विज्ञापन

द्विपक्षीय सीरीज में दिखेगा असर?
भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल सीमित ओवरों की एक द्विपक्षीय सीरीज स्थगित कर दी थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि यह सीरीज इस साल सितंबर में उसके देश में ही खेली जाएगी। बीसीसीआई हालांकि इस सीरीज के कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की प्रतिबद्धता नहीं दिखा रहा है। बांग्लादेश की अस्थिर राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इसके लिए सहमत होने की संभावना भी कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें