फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR Vs DC: वरुण चक्रवर्ती को मिला गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो का साथ, बोले- उनकी काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं

Thu, 07 May 2026 09:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मौजूदा आईपीएल सीजन में संघर्ष करते दिखे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो का साथ मिला है। केकेआर का शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से सामना होना है।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी कोच और मेंटोर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर फ्रेंचाइजी के अटूट भरोसे ने मौजूदा आईपीएल सत्र के दौरान उनकी फॉर्म में वापसी में अहम भूमिका निभाई है। चक्रवर्ती केकेआर के लिए इस सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उन्होंने अभी तक 10 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


ब्रावो बोले- वरुण को आराम की जरूरत थी
ब्रावो ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में खराब दौर से गुजरने के बावजूद टीम को इस स्पिनर की काबिलियत पर कभी कोई शक नहीं हुआ। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, मुझे लगता है कि खेल में सब कुछ नतीजों पर आधारित होता है और कभी-कभी लोग बहुत भावुक हो जाते हैं। इसलिए वरुण जैसा विश्व स्तरीय स्पिनर अभी-अभी विश्व कप खेलकर आया था जो थकाने वाला टूर्नामेंट था। 

चक्रवर्ती को आराम की जरूरत थी, लेकिन उनकी काबिलियत पर कभी कोई सवाल नहीं उठा। उन्होंने कहा, इसलिए सही समय पर आराम करना हमेशा ज़रूरी होता है, लेकिन किसी ने भी उनकी काबिलियत पर कभी सवाल नहीं उठाया क्योंकि जब आप इतने अच्छे खिलाड़ी होते हैं तो फॉर्म में वापसी करना बस कुछ समय की बात होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें