फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टीम इंडिया ही नहीं कोहली को भी हुआ 'फायदा'

Wed, 28 Jan 2015 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत में सिर्फ टीम इंडिया है जो अभी लय हासिल नहीं कर सकी है। भारत को पिछले 3 मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
विज्ञापन


फाइनल से पहले सिर्फ एक लीग मैच शेष रह गया है और इसी मुकाबले से खिताबी जंग में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली टीम का चयन होगा। इस मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीरीज में भारत की न बल्लेबाजी लय हासिल कर सकी है और न ही गेंदबाजी।

शुरुआती 2 मैचों में मिली हार से दबाव झेल रही टीम इंडिया जब 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में मैच खेलने उतरी तो उस पर दबाव साफ दिख रहा था लेकिन बारिश ने उस दिन भारत को बचा लिया और मैच पूरा होने नहीं दिया। मैच रद्द किए जाने से भारत को 2 अंक मिल गए और उसका खाता भी खुल गया।
विज्ञापन


हालांकि बारिश से सिर्फ टीम इंडिया को ही जीवनदान नहीं मिला बल्कि सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म हो गए टीम की नई 'रन मशीन' विराट कोहली को भी फायदा पहुंचा गया।
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ा दिया होगा कोहली का आत्मविश्वास

टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग सात सौ रन बनाने वाले विराट कोहली से सभी को उम्मीदें थीं कि जब वनडे सीरीज शुरू होगी तो उसमें भी उनके बल्‍ले से खूब रन निकलेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। मेलबर्न में हुए सीरीज के अपने पहले मैच में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रन बनाकर एक खराब शॉट पर कैच थमा बैठे। इसके बाद इंग्लैंड के सामने वह ब्रिसबेन वनडे में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

कोहली की नाकामी को देखते हुए उनकी बल्‍लेबाजी क्रम को भी बदलने की बात उठने लगी और लोग यह राय भी देने लगे कि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए क्योंकि इस नंबर पर वह काफी कामयाब रहे हैं। हालांकि महान क्रिकेटरों विवियन रिचर्ड्स और राहुल द्रविड़ समेत कई दिग्गजों ने उन्हें 4 पर खेलते रह‌ने की सलाह दी।

सिडनी में टूर्नामेंट में भारत के तीसरे मैच में जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्‍लेबाजी करने उतरे तो उनका आत्मविश्वास डगमगाया हुआ दिख रहा था हालांकि वह चौथे नंबर पर ही बल्‍लेबाजी करने आए। जब वह क्रीज पर आए तो अंबाती रायडु (23) आउट हो गए थे और भारत के लिए बेहद निर्णायक इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी क्‍योंकि शिखर धवन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

बारिश से बाधित मैच में कोहली लय हासिल करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बारिश ने उन्हें ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रहने दिया और 9 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह से कोहली को भले ही क्रीज पर खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला लेकिन जिस तरह पिछले 2 मैचों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और आउट हो गए, ऐसे में सिडनी वनडे में उनका नाबाद रहना उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। आउट होने से कई गुना बेहतर है नाबाद रहना। सिडनी में 3 रन ही स‌ही लेकिन वह नाबाद रहे और इसका फायदा टीम को पर्थ में होने वाले अंतिम वनडे मैच में मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें