फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli Vs Rohit: ‘कोहली से बेहतर टेस्ट कप्तान साबित होंगे रोहित’, पूर्व ओपनर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Wed, 16 Mar 2022 09:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी है। इस दौरान टीम इंडिया को 40 मुकाबलों में जीत मिली है। उनके नेतृत्व में सिर्फ 17 मैचों में भारतीय टीम को हार मिली है। उनके बाद सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीतकर कप्तानी करियर की शानदार शुरुआत की है। पिछले महीने रोहित को विराट कोहली की जगह टीम इंडिया का 35वां टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू सीरीज में सबको प्रभावित किया। उनकी कप्तानी को देखकर भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन


जाफर ने कहा है कि रोहित शर्मा टेस्ट में विराट कोहली से बेहतर कप्तान साबित होंगे। उनके दावे के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है। आंकड़ों में विराट भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले पांच-छह सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कोहली ने टीम को लंबे समय तक टेस्ट में नंबर-एक बनाए रखा। 

जाफर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं पता है कि रोहित कितने दिनों तक टेस्ट में कप्तानी करेंगे। जहां तक रणनीति की बात है तो वे कोहली से बेहतरीन कप्तानी करेंगे और इसका नमूना हमने देख लिया है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया। यह देखकर लगा कि कप्तानी अब सही हाथों में गई है।
विज्ञापन


कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी है। इस दौरान टीम इंडिया को 40 मुकाबलों में जीत मिली है। उनके नेतृत्व में सिर्फ 17 मैचों में भारतीय टीम को हार मिली है। उनके बाद सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनकी कप्तानी में भारत को 27 मैचों में जीत मिली थी। रोहित के करियर की बात करें तो उन्होंने 2013 में डेब्यू करने के बाद अब तक सिर्फ 45 टेस्ट मैच खेले हैं। अब देखना है कि रोहित कब तक टेस्ट खेलते हैं और भारत की कप्तानी करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें