फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli Unblocks Vaidya: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, गायक ने किया लंबा पोस्ट

Sun, 18 May 2025 10:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैद्य ने अपने बयानों से यू टर्न ले लिया है। वैद्य ने विराट द्वारा अनब्लॉक किए जाने का खुलासा खुद ही किया। वैद्य ने अब यूटर्न लेते हुए विराट को क्रिकेट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कहा। साथ ही उन्हें भारत का गर्व भी बताया।
विज्ञापन
1 of 6
राहुल वैद्य और विराट कोहली - फोटो : ANI
भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने गायक राहुल वैद्य को अनब्लॉक कर दिया है। इसके लिए वैद्य ने कोहली और उनके फैंस के लिए एक और पोस्ट किया है। पोस्ट में वैद्य ने कोहली का आभार जताया है। साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में विराट कोहली को ढेर सारा प्यार लिखा है।गायक राहुल वैद्य हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद उनकी आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर कोहली और उनके प्रशंसकों पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद वैद्य सवालों के घेरे में आ गए थे। उन्होंने कोहली और उनके फैंस के लिए 'जोकर' शब्द तक का इस्तेमाल किया था। हालांकि, ऐसा लगता है कि दोनों के बीच तनाव हल हो गया है और वैद्य ने अपने बयानों से यू टर्न ले लिया है। वैद्य ने विराट द्वारा अनब्लॉक किए जाने का खुलासा खुद ही किया। वैद्य ने अब यूटर्न लेते हुए विराट को क्रिकेट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कहा। साथ ही उन्हें भारत का गर्व भी बताया।

Owaisi on Kohli: 'कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे...', असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और राहुल वैद्य - फोटो : ANI
राहुल वैद्य ने कोहली को धन्यवाद कहा
राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, 'धन्यवाद विराट कोहली! मुझे अनब्लॉक करने के लिए। आप क्रिकेट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और आप भारत का गर्व हो! जय हिंद। भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दे।' वैद्य ने कोहली और उनके फैंस के लिए जोकर शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। वैद्य ने फिर बयान देते हुए कहा था कि विराट की आलोचना करने पर कुछ लोग उनके परिवार वालों को गाली दे रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। वैद्य ने अनब्लॉक की सूचना देते हुए आलोचकों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आगे की स्लाइड में लिखा, 'साथ ही वे अपरिपक्व लोग जिन्होंने मेरी पत्नी और मेरी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया, मेरी छोटी लड़की की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और मुझे और मेरे प्रियजनों को बहुत सारी गालियां भेजीं और अभी भी ऐसा करना जारी रखे हुए हैं...भगवान आप सबको दुखी बुद्धि दे। मैं भी आपको वही या उससे भी बुरी बातें लिख सकता हूं, लेकिन मैं नहीं लिखूंगा क्योंकि इससे केवल नकारात्मकता बढ़ेगी जो हमें कहीं नहीं ले जाएगी!'



विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल वैद्य ने विराट के बड़े भाई का भी किया जिक्र
वहीं, राहुल वैद्य ने विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली का भी अपने पोस्ट में जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'इसके अलावा विकास कोहली भाई आपने मुझे जो भी कहा, मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि आप बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे याद है कि आप मैनचेस्टर या ओवल स्टेडियम के बाहर मुझसे मिले थे और आपने मेरी गायकी के बारे में जो अच्छी बातें कही थीं। सभी को प्रेम और शांति।'



4 of 6
विराट कोहली और अवनीत कौर - फोटो : ANI/avneet kaur instagram
कोहली के अवनीत के फोटो को लाइक करने से बढ़ा था विवाद
दरअसल, दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।'

Team India: 'फिट बुमराह कप्तानी के लिए पहली पसंद', इशांत ने बताया किन परिस्थितियों में गिल बन सकते हैं कप्तान
विज्ञापन

5 of 6
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल वैद्य ने भी कोहली को किया था ट्रोल
इसके बाद तो सोशल मीडिया पर विराट और अवनीत को लेकर ट्रोल्स एक्टिव हो गए। उन्होंने जमकर मीम्स शेयर किए। इसके बाद इस मामले पर गायक राहुल वैद्य का बयान भी सामने आया। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा कि विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं। इसके अलाव उन्होंने विराट के फैंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार को गाली दी है। कोहली ने अवनीत की तस्वीर लाइक करने के अपने स्पष्टीकरण में 'एल्गोरिद्म' और 'इंटरैक्शन' जैसे शब्द का उपयोग किया था। इसके बाद राहुल वैद्य ने लगातार पोस्ट कर विराट पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
वैद्य ने लिखी थी यह बात
वैद्य ने लिखा था, 'मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा हो सकता है कि एल्गोरिद्म बहुत सारी तस्वीरों को लाइक कर दे जो मैंने नहीं करे। तो, जो भी लड़की हों, कृपया इसके आसपास पीआर न करें क्योंकि यह मेरी गलती नहीं है। यह इंस्टाग्राम की गलती है, ठीक है?' राहुल ने आगे दावा किया कि कोहली ने उन्हें पोस्ट पर इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि यह एक 'इंस्टाग्राम ग्लिच' भी हो सकता है। उन्होंने कहा, 'तो दोस्तों, विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है, जैसा कि आप सभी जानते हैं। मुझे लगता है कि यह भी एक इंस्टाग्राम ग्लिच है, विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक नहीं किया। इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म ने बोला होगा विराट कोहली को की एक काम कर, मैं तेरे तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक करती हूं, है न?'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें