फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli-Ganguly Controversy: विराट के बयान पर बोले गांगुली- मैं टिप्पणी नहीं करूंगा, बोर्ड इस मामले से ठीक तरीके से निपटेगा

Thu, 16 Dec 2021 04:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सौरव गांगुली ने कहा है कि वो अब इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। बोर्ड इस मामले से सही तरीके से निपटेगा। विराट ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली की बातों को गलत करार दिया था।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाने के बाद भारतीय क्रिकेट में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब सौरव गांगुली ने कहा है कि वो इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और बीसीसीआई इससे सही तरीके से निपटेगा। इससे पहले विराट ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली का बातों को गलत करार देते हुए कहा था कि उन्हें बीसीसीआई के अधिकारियों ने उन्हें 90 मिनट पहले बताया था कि अब रोहित उनकी जगह वनडे टीम के कप्तान होंगे। वहीं गांगुली ने इससे पहले एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा था कि कोहली से वनडे की कप्तानी लेने से पहले उनसे बात की गई थी और उनकी सहमति के बाद ही यह फैसला हुआ था। 
विज्ञापन


विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें सिलेक्टर्स ने टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड चुनने से डेढ़ घंटे पहले बताया कि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया जा रहा है। इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी। वहीं, गांगुली ने कहा था कि उन्होंने खुद चेतन शर्मा के साथ मिलकर कोहली से बातचीत की थी।

सौरव गांगुली का बयान
गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने विराट से कहा था कि वह टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ें, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने चेतन शर्मा के साथ मिलकर विराट से बात की और उन्हें पूरा विजन समझाया। इसके बाद ही रोहित को वनडे का कप्तान बनाया गया। 
विज्ञापन


कोहली का जवाब
जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा। 

गांगुली की आखिरी प्रतिक्रिया
विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जमकर बवाल मचा और गांगुली से इस मामले में जवाब मांगा गया। देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने इस पर अपनी राय दी। इसके बाद गांगुली ने एक मीडिया हाउस से कहा "मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। बीसीसीआई इस मामले से सही तरीके से निपटेगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें