फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली हुए इस गेंदबाज का सबसे ज्यादा बार शिकार

Sun, 05 Mar 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बंगलूरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नाथन ल्योन ने बड़ी कामयाबी हासिल की। ल्योन ने कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


ल्योन ने आज खेले गए मैच में 50 रन देकर टीम इंडिया के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा जो कि किसी भी विदेशी गेंदबाज का भारत की सरजमीं पर बेस्ट प्रदर्शन है।

भारत के खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैचों में 54 विकेट हासिल कर लिए हैं। ल्योन ने ब्रेट ली(53), रिची बेनो(52) और शेन वॉर्न(43) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ल्योन ने रहाणे, कोहली और पुजारा को आउट किया। उन्होंने कोहली और रहाणे को पांच बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ल्योन ने किया कोहली सबसे ज्यादा बार आउट

नाथन लायन - फोटो : ESPN
ल्योन विश्व के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिनकी गेंद पर कोहली सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं। आज खेले गए मैच में कोहली ने 12 रन ही बना सके। वहीं पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कोहली पहली पारी में खाता भी नहीं पाए थे। इसके बाद विराट दूसरी पारी में भी केवल 13 रन बना सके थे। 

बता दें कि आज खेले गए मैच में केएल राहुल(90) के अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और पुरी टीम 189 की मामूली स्कोर पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से दूसरा बड़ा स्कोर करुण नायर(26) रन रहा।

टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ठोस रही। ओपनिंग करने आए डेविड वॉर्नर(23) और रेनशॉ(15) रन ने टीम को अच्छी शुरुआत प्रदान की। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें