फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने जताया उड़ी हमले पर दुख, जवानों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Sep 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने उड़ी हमले में शहीद 18 जवानों की मौत पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 197 रनों से जीत दर्ज करने के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे। तब उड़ी हमले के संबंध में उनसे सवाल पूछा गया तो  विराट ने कहा, इतनी बड़ी घटनाएं अगर होती रहीं तो हकीकत में बुरा तो लगता है। लेकिन हम कल्पना ही कर सकते हैं कि हमारे जवानों के परिवार को कितना बुरा लगता होगा। यब घटना बेहद परेशान करने वाली है। 
विज्ञापन


विराट ने आगे कहा कि मैं इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर कर सकता हूं, समाधान नहीं बता सकता।ये ऐसी चीज है जिसपर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं उस स्तर पर काम नहीं कर रहा हूं। एक भारतीय होने के नाते यह मुझे और हर भारतीय के लिए पीड़ा देने वाला है। ऐसे में जवानों को श्रद्धांजलि और उनके  परिवारजनों को सांत्वना दे सकता हूं। 
  #TeamIndia skipper @imVkohli pays homage to the martyrs of #UriAttack and condolences to their families pic.twitter.com/ZiZ0YsW2KW — BCCI (@BCCI) September 26, 2016
विज्ञापन



विराट से पहले वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर सहित अन्य क्रिकेटर भी उड़ी  अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी थी। गौतम गंभीर ने तो प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि खिलाड़ियों पर नहीं इन जवानों की जिंदगी पर फिल्में बननी चाहिए।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें